फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   hot spot

डीसी ने की हॉटस्पॉट पंचायतों के जन प्रतिनिधियों से बात

Tue, 14 Apr 2020 09:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
hot spot
ऊना। जिला उपायुक्त संदीप कुमार ने मंगलवार को जिला ऊना की कोरोना हॉटस्पॉट पंचायतों के जन प्रतिनिधियों से फोन पर बात की और कहा कि सभी हॉटस्पॉट पंचायतों में राशन, दवाओं और अन्य आवश्यक सामग्री की आपूर्ति डोर टू डोर की जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर उनकी पंचायत में कोई भी समस्या आती है तो वह सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं। डीसी ने कहा कि अभी तक जिला ऊना के सभी निवासियों ने कर्फ्यू का अच्छे तरीके से पालन किया है, जिसके लिए प्रशासन समस्त लोगों का धन्यवाद करता है। उन्होंने कहा कि अब केंद्र सरकार ने लॉकडाउन की अवधि को बढ़ाकर 3 मई तक कर दिया है और आशा है कि सभी लोग इसमें भी पूर्ण सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि कोरोना से मुकाबला सिर्फ दो उपायों से किया जा सकता है। पहला सोशल डिस्टेंसिंग यानी आपस में कम से कम एक मीटर का फासला रखें, दूसरा जहां तक संभव हो घर पर ही रहें और आवश्यक कार्यों के लिए ही घरों से निकलें।
विज्ञापन

होम क्वारंटीन में रह रहे व्यक्तियों की निगरानी करें
उपायुक्त संदीप कुमार ने कहा कि कुछ लोगों को एहतियात के तौर पर होम क्वारंटीन में रहने की हिदायत दी गई है। पंचायत और शहरी निकायों के प्रतिनिधि होमक्वारंटीन में रखे ऐसे व्यक्तियों पर निगरानी रखें और अगर कोई प्रोटोकॉल की अवहेलना करता है तो इसकी सूचना प्रशासन को दें।
विज्ञापन

आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करें
जिलाधीश ऊना ने कहा कि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने में मदद करने के लिए आरोग्य सेतु मोबाइल ऐप तैयार की गई है और सभी इसे अवश्य डाउनलोड करें। इसके साथ ही दूसरे लोगों को भी इस ऐप को डाउनलोड करने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में सभी धैर्य और सकारात्मक सोच रखें और एक-दूसरे का उत्साह बढ़ाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed