फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Horticulture department will set up fruit cluster on 400 hectares of land.

Una News: 400 हेक्टेयर भूमि पर बागवानी विभाग लगाएगा फलदार क्लस्टर

Tue, 30 Sep 2025 06:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 06:16 PM IST
विज्ञापन
Horticulture department will set up fruit cluster on 400 hectares of land.
पहले चरण में बंगाणा क्षेत्र में 12 क्लस्टर, लगाए गए 48,894 पौधे
विज्ञापन

योजना से युवाओं को मिलेगा रोजगार

संवाद न्यूज एजेंसी
थानाकलां (ऊना)। जिले के युवाओं के लिए रोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में नया रास्ता मिला है। बागवानी विभाग ऊना की 400 हेक्टेयर भूमि पर फलदार क्लस्टर विकसित कर रहा है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य युवाओं को रोजगार प्रदान करना और जिले में फल उत्पादन को बढ़ावा देना है। योजना के पहले चरण में बंगाणा क्षेत्र में 9 फलदार क्लस्टर लगाए गए हैं, जबकि कुल 12 क्लस्टरों की स्थापना का प्रावधान है। इन क्लस्टरों में अब तक 48,894 उच्च गुणवत्ता वाले पौधे लगाए जा चुके हैं, जिनमें अमरूद और माल्टा प्रमुख हैं। यह पहल न केवल जिले में फल उत्पादन को बढ़ाएगी, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार का मजबूत आधार भी तैयार करेगी। योजना की सबसे खास बात यह है कि इसमें युवाओं को कोई आर्थिक बोझ नहीं उठाना पड़ेगा। बागवानी विभाग इस योजना के तहत सभी आवश्यक सुविधाएं निशुल्क प्रदान करेगा, जिनमें शामिल हैं, उच्च गुणवत्ता वाले फलदार पौधे, सोलर फेंसिंग, भूमि विकास, ड्रिप इरीगेशन सिस्टम, और पानी संग्रहीत करने के लिए वॉटर टैंक का निर्माण।

इस योजना में शामिल होने के लिए कुछ शर्तें निर्धारित की गई हैं। इनमें कम से कम 6 किसानों का समूह और 250 कनाल भूमि होना आवश्यक है। तभी फलदार पौधों का एक क्लस्टर लगाया जा सकता है। बागवानी विभाग का लक्ष्य इस योजना को जिले के सभी ब्लॉकों में विस्तार देना है। दूसरे चरण में हर ब्लॉक में युवाओं को फलदार क्लस्टर लगाने का अवसर मिलेगा। इच्छुक युवा और किसान ब्लॉक स्तर पर बागवानी विभाग के कार्यालय से संपर्क कर योजना का लाभ उठा सकते हैं। शिवा प्रोजेक्ट के सौजन्य से शुरू की गई इस पहल से न केवल युवाओं को रोजगार और आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलेगा, बल्कि बागवानी के साथ-साथ पैकिंग, परिवहन और विपणन जैसी गतिविधियों से भी अनेक लोगों को रोजगार मिलेगा। इससे जिले की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलने की संभावना है। बागवानी विभाग के उपनिदेशक केके भारद्वाज ने बताया कि पहले चरण में बंगाणा ब्लॉक में 9 फलदार क्लस्टर स्थापित किए जा चुके हैं और दूसरे चरण में यह कार्य जिले के सभी ब्लॉकों में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed