फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Himachali Naati and Bhangra performances enthralled the audience at DAV School.

Una News: डीएवी स्कूल में हिमाचली नाटी और भंगड़े की प्रस्तुति ने बांधा समां

Sun, 04 Jan 2026 12:36 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Himachali Naati and Bhangra performances enthralled the audience at DAV School.
डीएवी सीसे स्कूल में वार्षिक समारोह मे प्रस्तुति देती छात्राएं।संवाद
वार्षिक समारोह में उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने नवाजे मेधावी बच्चे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ऊना में शनिवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। स्कूल प्रबंधन कमेटी और प्रधानाचार्य की ओर से मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना और ज्योति प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर खूब वाहवाही लूटी। हिमाचली नाटी और भंगड़े ने सभी को नाचने पर मजबूर कर दिया। मुख्य अतिथि ने शिक्षा, खेलकूद व अन्य गतिविधियों में अव्वल रहे विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य रजनीश शर्मा ने स्कूल की वार्षिक गतिविधियों की रिपोर्ट सभी के समक्ष रखी। जतिन लाल ने बच्चों को संबोधित करते हुए भविष्य में उन्नति के टिप्स दिए। उन्होंने बच्चों को नशे से दूर रहने और उनके दुष्परिणामों के बारे में बताया। जतिन लाल ने बताया कि अगर अपनी मंजिल को पाना है तो इसके लिए दृढ संकल्प व मजबूत इच्छा शक्ति होना जरूरी है। कामयाबी के लिए कोई शॉर्ट कट नहीं है। अगर जीवन में कुछ बनना है तो कड़ी मेहनत करनी होगी।

ये मेधावी हुए सम्मानित
छठीं कक्षा में प्रथम स्थान पर रहे अर्यआंशु और मुक्ता, द्वितीय स्थान पर रही वैष्णवी, तृतीय स्थान पर रही अनुशिखा को पुरस्कृत किया गया। सातवीं कक्षा से प्रथम स्थान पर रहे इमरान मलिक, द्वितीय स्थान पर रही गुरजोत कौर, तृतीय स्थान पर रही सोनाक्षी कश्यप, आठवीं कक्षा से प्रथम स्थान पर आरुषि ठाकुर व आर्यन तोमन, द्वितीय स्थान पर गरिमा व प्राची चाहल, तृतीय स्थान पर नेहा सैनी को सम्मानित किया गया। नवमीं कक्षा से प्रथम स्थान पर हविश, द्वितीय स्थान पर बद्री प्रसाद व युवराज, तृतीय स्थान पर चाहत, कक्षा दसवीं में 97 प्रतिशत अंक अर्जित कर प्रथम स्थान पर रहे कृष्णा, द्वितीय स्थान रजनीश चौधरी व रवनीत कौर, तीसरे स्थान पर समरजीत सिंह, जमा एक कक्षा साइंस संकाय से प्रथम स्थान पर रहे अनन्या बस्सी, द्वितीय स्थान पर साक्षी, तृतीय स्थान पर इशिता, जमा एक कक्षा कामर्स संकाय से प्रथम स्थान पर रही वैशाली ठाकुर, द्वितीय स्थान पर रहे इशान धीमान, तृतीय स्थान पर रहे स्वयम दमांकर को पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा खेलकूद गतिविधियों में विजेता रहे नव्या, रितिका, पलक, पुनीत सैनी, सार्थक, वंशित ठाकुर, आकाश अत्री को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed