फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   him surksha abhiyan

हिम सुरक्षा अभियान : अब तक 27 प्रतिशत आबादी की स्क्रीनिंग

Tue, 08 Dec 2020 10:47 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2020 10:47 PM IST
विज्ञापन
him surksha abhiyan
ऊना। हिम सुरक्षा अभियान के तहत अब तक जिले की 27 प्रतिशत आबादी की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। इस अभियान के तहत घर-घर जाकर सर्वे किया जा रहा है। इसमें कोरोना समेत अन्य कई प्रकार की बीमारियों के लक्षण के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है।
विज्ञापन

अब तक ऊना जिले में हिम सुरक्षा अभियान के तहत 658 टीबी बीमारी के संदिग्ध मिले हैं। इनके टेस्ट करवाने पर 15 लोगों में टीबी की और 1885 कोरोना संदिग्ध मिले हैं। एहतियातन इनके टेस्ट करवाए हैं। जिला में 48,660 कोरोना टेस्ट किए गए हैं। इसमें से 2309 व्यक्ति पॉजिटिव आए हैं। इनमें से 2051 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 232 एक्टिव केसों में से 165 मरीजों का इलाज होम आइसोलेशन में चल रहा है। अब तक कुल 26 लोगों की कोरोना से मौत हुई है।
विज्ञापन

उपायुक्त राघव शर्मा ने कहा कि जिले में कोरोना संक्रमितों के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं हैं। डेडिकेटिड कोविड हेल्थ सेंटर (डीसीएचसी) हरोली में 30 बेड की क्षमता है। इसमें 5 अतिरिक्त बेड की व्यवस्था की जा सकती है। इसके अतिरिक्त सीएचसी धुसाड़ा में 20 बेड की व्यवस्था कर इसे कभी डीसीएचसी में तबदील किया जा सकता है। पालकवाह में 40 बेड का मेक शिफ्ट (अस्थायी) कोरोना अस्पताल बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए प्रदेश सरकार से 50 लाख रुपये मिले हैं। डीसीसी खड्ड में 70 बेड की व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed