फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   High flow oxygen plant will be installed in mother-child hospital

Una News: मातृ-शिशु अस्पताल में स्थापित होगा हाई फ्लो ऑक्सीजन प्लांट

Tue, 31 Dec 2024 05:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2024 05:00 PM IST
विज्ञापन
High flow oxygen plant will be installed in mother-child hospital
अस्पताल में दाखिल मरीजों को मिलेगी 24 घंटे सुविधा
विज्ञापन

तीमारदारों को ऑक्सीजन सिलिंडर उठाने के लिए नहीं होगी परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। मातृ-शिशु अस्पताल ऊना में हाई फ्लो ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने के लिए प्रक्रिया तेज हो गई है। प्लांट स्थापित करने के लिए बीते सितंबर में प्रयास शुरू किए गए थे लेकिन अस्पताल भवन का निर्माण व सेंट्रल एसी सहित अन्य फिटिंग न होने के चलते इस प्रक्रिया को रोक दिया गया था। वर्तमान में लंबित काम पूरे होने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने हाई फ्लो ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने के लिए कार्य शुरू कर दिया है। जल्द ही इसे लेकर टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके बाद अस्पताल में हाई फ्लो ऑक्सीजन प्लांट स्थापित होगा। इस प्लांट के स्थापित होने से अस्पताल में दाखिल होने वाले मरीजों को ऑक्सीजन सुविधा देने के लिए सिलिंडरों को उठाना नहीं पड़ेगा। इससे प्रबंधन के साथ-साथ तीमारदारों की समस्या भी काफी हद तक हल हो जाएगी।
मातृ-शिशु अस्पताल के भवन को ऑक्सीजन प्लांट की सुविधा से जोड़ने के लिए प्रबंधन ने कवायद तेज कर दी है। इससे उपचार के लिए दाखिल मरीजों को ऑक्सीजन सिलिंडर को लाने और वापस रखने के लिए दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। मरीजों के बेड तक इस हाई फ्लो ऑक्सीजन को पहुंचाया जाएगा। क्षेत्रीय अस्पताल के बाद मातृ-शिशु अस्पताल में भी ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किया जाएगा। मातृ-शिशु अस्पताल में अभी केवल स्त्री रोग विशेषज्ञ की ओपीडी का संचालन होता है। आगामी समय में इसी भवन में शिशु रोग ओपीडी, गायनी वार्ड, बच्चों के लिए आइसोलेशन वार्ड, लेबर रूम, ऑपरेशन थियेटर व अन्य सुविधाओं को शुरू किया जाना है। 100 बेड के मातृ-शिशु अस्पताल में जच्चा-बच्चा दोनों को बेहतरीन सुविधाएं देने के लिए प्रबंधन की तरफ से प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

कोट़्स
मातृ-शिशु अस्पताल के लिए अलग से ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने के लिए जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। भवन में बिजली से संबंधित कार्य और शेष बचे कार्य पूरा न होने के चलते इस कार्य को रोका गया था। अब दोबारा प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. संजय मनकोटिया, चिकित्सा अधीक्षक, मातृ-शिशु अस्पताल, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed