फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Heavy rains cause waterlogging in fields, disrupting agricultural operations

Una News: भारी बारिश से खेतों में जलभराव, कृषि कार्यों में बाधा

Thu, 29 Jan 2026 12:38 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Heavy rains cause waterlogging in fields, disrupting agricultural operations
बडूही में भारी बारिश खेतों में हुआ  जलभराव ।संवाद
खेतों में एक फीट तक जमा हो गया पानी
विज्ञापन

किसान बोले, एक महीने तक गेहूं की फसल को सिंचाई की जरूरत नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
बडूही/बंगाणा (ऊना)। पिछले दो दिन से तेज बारिश ने क्षेत्र के किसानों को एक ओर बड़ी राहत दी है, वहीं कुछ स्थानों पर खेतों में जलभराव की समस्या भी उत्पन्न कर दी है। कई खेतों में करीब एक फीट तक पानी जमा हो जाने से फिलहाल कृषि कार्य प्रभावित हुए हैं।
टकारला गांव के किसान निर्मल सिंह, सोनी शर्मा, रवि शर्मा और रबी ठाकुर, जबकि चुरूडू के किसान संदीप ठाकुर, चनन सिंह, विनय शर्मा, सुरजीत सिंह और अशोक कुमार ने बताया कि इस बारिश से खेतों में भरपूर मात्रा में पानी एकत्र हो गया है। इसके चलते आने वाले लगभग एक महीने तक गेहूं की फसल को सिंचाई की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, जिससे किसानों को राहत मिलेगी और लागत भी कम होगी।
विज्ञापन

किसानों के अनुसार लगातार बारिश के कारण खेतों में नमी अत्यधिक बढ़ गई है। स्थिति यह है कि खेतों में चलना मुश्किल हो गया है और पांव जमीन में धंस रहे हैं। ऐसे में फिलहाल खाद डालने और दवा के छिड़काव जैसे आवश्यक कार्य नहीं किए जा सकते। किसानों का कहना है कि इन कार्यों के लिए कम से कम दो से तीन दिन का इंतजार करना पड़ेगा, ताकि नमी कुछ कम हो सके और खेतों में आवाजाही संभव हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि 27 जनवरी को पूरे दिन और मंगलवार रात्रि तेज बारिश हुई, जिससे निचले इलाकों के खेतों में पानी भर गया। हालांकि यदि आने वाले दिनों में मौसम साफ रहता है और धूप निकलती है तो फसलों को इसका लाभ मिलेगा और जलभराव की समस्या धीरे-धीरे कम हो जाएगी।
1. बडोआ की बुजुर्ग महिला भगवती देवी का कहना है कि बिना बारिश और सूखी ठंड से छोटे-छोटे बच्चों सहित बुजुर्ग लोग ठंड की चपेट में आते चले जा रहे थे। बारिश होने से ठंड से राहत मिली है। किसानों को भी बारिश ने राहत पहुंचाई है।
2. बुढार से गायत्री देवी का कहना है कि यह बारिश किसी संजीवनी से कम नहीं हैं। बिना बारिश से गेहूं की फ़सल खेतों में पीली पड़नी शुरू हो गई थी। अब किसानों बागवानों को राहत मिली है।
3. तलमेहड़ा के मनोज शर्मा का कहना है कि बिना बारिश से गेहूं की फ़सल को पहले ही जंगली जानवरों ने तबाह कर दिया था। ऊपर से कोहरे की मार पड़ रही थी। जिससे किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।

4. जोल से अमित शर्मा का कहना है कि बारिश के बाद कई स्थानों पर खेतों में पानी खड़ा हो गया है। किसान अब पानी निकालने में जुटे हुए हैं। जल्द ही खाद डालने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed