{"_id":"686c1bd877423075d809876d","slug":"heavy-rains-cause-loss-of-rs-1992-crore-in-24-hours-una-news-c-93-1-una1002-158534-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: भारी बारिश से 24 घंटे में 19.92 करोड़ रुपये का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: भारी बारिश से 24 घंटे में 19.92 करोड़ रुपये का नुकसान
Tue, 08 Jul 2025 12:41 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 08 Jul 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
ऊना। भारी बारिश के कारण जिले में पिछले 24 घंटों के दौरान 19.92 करोड़ रुपये का नुकसान आंका गया है। प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार बरसात के इस सीजन में अब तक कुल 61.65 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। लोक निर्माण विभाग को सबसे अधिक 10.22 करोड़ रुपये का नुकसान झेलना पड़ा। इसके बाद जल शक्ति विभाग को 3.88 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। स्वां नदी बाढ़ प्रबंधन परियोजना में 5.15 करोड़ की क्षति का आकलन किया गया है। इसके अलावा विद्युत बोर्ड को कुल 38.32 लाख रुपये का नुकसान पहुंचा। शिक्षा विभाग को दो स्कूलों के नुकसान के रूप में 12 लाख का नुकसान झेलना पड़ा।
प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार बारिश से आठ घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त होने से 2.97 लाख का नुकसान हुआ। चार पशुशालाएं भी क्षतिग्रस्त हुई हैं जिसका नुकसान 80 हजार रुपये आंका गया है। शहरी विकास विभाग को कुल 5.70 लाख रुपये का नुकसान हुआ। बारिश के चलते घरों में घुसे पानी के कारण घरेलू सामान खराब होने से 3.80 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इसके अलावा पानी के तेज बहाव के कारण चार दीवारें टूट गईं जिससे 2 लाख रुपये की क्षति हुई है। ध्यान रहे कि जिला ऊना में गत दिवस हुई मूसलाधार बारिश ने लोगों को गहरे जख्म दिए हैं। जोरदार बारिश ने प्रशासन की बरसात को लेकर की गई तैयारियों की पोल खोलकर रख दी। कई रिहायशी इलाकों में पानी घुस आया। वहीं आधा दर्जन स्थानों पर खड्डें टूटने से पानी आबादी में घुस गया। गगरेट में औद्योगिक इकाइयों में पानी घुसने से भारी तबाही मची है। वहीं ऊना-अंब नेशनल हाईवे पर पानी की निकासी के लिए नाले नहीं होने से पानी लोगों के घरों में जा घुसा। लोगों का घरेलू सामान पानी में तैरता नजर आया।
उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने बताया कि जिले में बरसात के कारण हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। बीते 24 घंटों की बात करें तो 19.92 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। बरसात के इस सीजन में अब तक 61.65 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। स्थिति और व्यवस्था को बेहतर करने के प्रयास जारी हैं।