{"_id":"67eae379c78105e343024694","slug":"heavy-fluctuations-in-the-weather-people-are-suffering-from-fever-and-infection-una-news-c-93-1-ssml1048-150098-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: मौसम में भारी उतार-चढ़ाव, बुखार और संक्रमण की चपेट में आए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: मौसम में भारी उतार-चढ़ाव, बुखार और संक्रमण की चपेट में आए लोग
Tue, 01 Apr 2025 12:18 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 01 Apr 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
ऊना। जिला ऊना में दिन और रात के तापमान में भारी अंतर से लोग बीमार पड़ रहे हैं। लगभग हर परिवार में बुखार और गले के संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि लोग इस मौसम को हल्के में ले रहे हैं, जिससे वे बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। लोगों को सुबह और रात के समय गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी जा रही।
जानकारी के अनुसार जिले में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा रहा है। दोपहर में गर्मी और शाम ढलते ही सर्द हवाएं चलने से शरीर के लिए संतुलन बनाना कठिन हो रहा है। बाहरी खानपान और ठंड से लापरवाही गले के संक्रमण और बुखार को बढ़ा रही है। अस्पतालों में रोजाना सैकड़ों मरीज इस समस्या को लेकर पहुंच रहे हैं।
स्थानीय लोगों में सिद्धांत कुमार, अरविंद सैनी, सुरेंद्रपाल, विनोद ने बताया कि दिन के समय ड्यूटी पर जाते समय मौसम अधिक ठंडा नहीं होता। लेकिन शाम सात बजे के बाद मौसम में अच्छी खासी ठंडक लौट रही। उस समय दोपहिया वाहनों पर घर लौटने वाले ज्यादा बीमारियों की जकड़ में आ रहे। कहा कि अप्रैल माह शुरु हो चुका और कई सालों बाद इन दिनों में ऐसा मौसम देखा गया। जबकि कई दिन से बारिश भी नहीं हुई।
विज्ञापन
सीएमओ की सलाह, गर्म कपड़े पहनें, ठंडी चीजों से बचें
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऊना डॉ. एसके वर्मा ने कहा कि लोग अभी मौसम के लिहाज से गरम कपड़े पहनना न छोड़ें। यह समय मौसम के बदलाव का है। ऐसे में खानपान का विशेष ध्यान रखें। अधिक ठंडी खाद्य वस्तुओं का सेवन न करें। तड़के और देर शाम को घर से निकलना है तो गर्म कपड़े पहनें। इसके अलावा स्वास्थ्य में खराबी आए तो तुरंत नजदीकी अस्पताल में उपचार के लिए जाएं। इसमें कोताही न बरतें।