{"_id":"663957676f2641bc5f0aec84","slug":"heat-started-showing-unas-mercury-crossed-40-una-news-c-93-1-ssml1047-123483-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: गर्मी दिखाने लगी तेबर, 40 के पार पहुंचा ऊना का पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: गर्मी दिखाने लगी तेबर, 40 के पार पहुंचा ऊना का पारा
Tue, 07 May 2024 03:49 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 07 May 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
ऊना। जिला ऊना में बीते दिनों हुई बारिश से मिली राहत के बाद अब फिर गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए है। जिले में सोमवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रिकार्ड किया गया। सोमवार को ऊना का अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गर्मी के कारण गेंहू की कटाई में जुटे किसानों को काफी परेशानी हो रही है।
जिले में बढ़ रही गर्मी के कारण मक्की की अगेती फसल और अन्य सब्जियों की खेती करने वाले किसानों को सिंचाई को लेकर परेशानी होने लगी है। गर्मी को तेबर को देखते हुए किसानों को अपनी फसल को तेज धूप से बचाने के लिए रोजाना सिंचाई करनी पड़ रही है। दूसरी तरफ मौसम विभाग की तरफ से आगामी दिनों में भी जिले का पारा बढ़ने की संभावना जताई है।
सोमवार को दिनभर पड़ी तेज धूप के चलते लोगों को शीतल पेय का सहारा लेने को मजबूर हो गए हैं। बता दें कि वर्तमान में अधिकतर किसान गेहूं की कटाई का काम पूरा कर चुके हैं। इसके अलावा जिले में आलू की पटाई को जुटे किसानों को भी तेज धूप होने के कारण सुबह व शाम ही पटाई में जुटना पड़ रहा है। आलम यह सुबह नौ बजे से ही तेज धूप होने के कारण लोग घर से बाहर निकले में भी कतरा रहे हैं।सचित्र
विज्ञापन
जिले में सोमवार को अधिकतम तापमान 40.04 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा रविवार रात का न्यूनतम तापमान 17.04 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगामी दिनों में जिले में मौसम साफ रहने का अनुमान है।
-विनोद कुमार, विशेषज्ञ मौसम विभाग