फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   health

क्षेत्रीय अस्पताल में स्थापित होगा नया ओपीडी ब्लॉक

Thu, 21 Apr 2022 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
health
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल में मरीजों की सुविधाओं के लिए नया ओपीडी ब्लॉक का निर्माण होगा। इस दिशा में अस्पताल प्रबंधन ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। नये ब्लॉक का सीधा लाभ मरीजों को मिलेगा। साथ ही अस्पताल प्रबंधन के कामकाज में भी तेजी आएगी। नये ओपीडी ब्लॉक के निर्माण पर करीब आठ करोड़ का बजट खर्च किया जाना प्रस्तावित है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नये ओपीडी ब्लॉक के निर्माण को लेकर लोक निर्माण विभाग ने डीपीआर तैयार कर स्वास्थ्य विभाग को सौंप दी है। प्रस्तावित नये ओपीडी ब्लॉक में पांच से अधिक ओपीडी, शौचालय और पीने के पानी की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा मरीजों व तीमारदारों के लिए अंडरग्राउंड पार्किंग की व्यवस्था भी की जाएगी। भवन के पिछली तरफ चिकित्सकों व अस्पताल के स्टाफ के लिए अलग से पार्किंग की व्यवस्था होगी। नए भवन में चिकित्सकों के लिए अलग-अलग कमरे होंगे ताकि उन्हें अपना कार्य करने में सुविधा हो।
विज्ञापन

छोटा पड़ रहा मौजूदा अस्पताल भवन
वर्तमान समय में क्षेत्रीय अस्पताल का भवन रोगियों की बढ़ती संख्या और नए वार्ड बनाने और जरूरी उपकरण स्थापित करने के लिए जगह की कमी के चलते छोटा पड़ रहा है। इस समस्या को दूर करने के लिए अस्पताल परिसर के साथ सटे स्थान पर नया ओपीडी ब्लॉक बनाने का निर्णय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रस्तावित नये ओपीडी ब्लॉक के निर्माण के लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी की ली गई है। बजट मिलते ही भवन का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। नया ब्लॉक बनने से अस्पताल के कामकाज में तेजी आएगी और इसका सीधा लाभ रोगियों व उनके तीमारदारों को मिलेगा।
डा. रमन शर्मा
चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed