{"_id":"66999c556e34b66148029ee4","slug":"health-team-checked-the-health-of-70-people-una-news-c-93-1-una1001-128492-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: स्वास्थ्य टीम ने जांचा 70 लोगों का स्वास्थ्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: स्वास्थ्य टीम ने जांचा 70 लोगों का स्वास्थ्य
Fri, 19 Jul 2024 04:21 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Fri, 19 Jul 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
हरोली क्षेत्र में सांसद मोबाइल स्वस्थ सेवा की टीम हीरांनगर में स्वास्थ्य शिविर के दौरान ल लोंगो
टाहलीवाल (ऊना)। सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा हरोली की टीम ने लोगों को उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने के तरीके बताकर जागरूक किया। सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा हरोली टीम की ओर से वीरवार को स्वास्थ्य जांच शिविर ग्राम पंचायत बाथू एवं हीरानगर में लगाया गया। टीम में डॉ. प्रदीप कुमार के नेतृत्व में शामिल प्रीति, मनीष, निहाल ने 70 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की।
इस दौरान 35 लोगों के रक्त की जांच चिकित्सीय परामर्श के बाद की गई। इसमें उच्च रक्तचाप के 11, शुगर के 11, जोड़ों के दर्द से 21 लोग पाए गए। स्वास्थ्य शिविर के दौरान बुजुर्गों, महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य की सामान्य जांच एवं रक्तजांच निशुल्क की गई। मरीजों को उपयुक्त उपचार सलाह एवं दवाइयों का वितरण भी निशुल्क किया गया। इस मौके पर आशा वर्कर और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व गांववासी मौजूद रहे।
उच्च रक्तचाप को ऐसे करें कम
डॉ. प्रदीप कुमार ने कहा कि रक्तचाप को कम कर सकते हैं। इसके लिए अतिरिक्त वजन कम करें, अपनी कमर पर ध्यान दें, नियमित व्यायाम करें, स्वस्थ आहार खाएं, अपने आहार में नमक (सोडियम) कम करें, शराब का सेवन सीमित करें, धूम्रपान छोड़ें, रात को अच्छी नींद लें, तनाव कम करें, घर पर अपने रक्तचाप की निगरानी करें और नियमित जांच करवाएं। चिकित्सीय परामर्श समय-समय पर लें।