फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   health

पीलिया को स्टोरेज टैंक में ही रोक दो

Thu, 28 Jan 2016 07:11 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना Updated Thu, 28 Jan 2016 07:11 PM IST
विज्ञापन
health
 
विज्ञापन

ऊना। पीलिया जैसे जानलेवा रोगों के वायरस को पानी के किसी भी स्टोरेज टैंक में ही खत्म करने के निर्देश विभाग ने अधिकारियों को दिए हैं।

शिमला में पीलिया को लेकर मचे कोहराम के मद्देनजर आईपीएच विभाग ने वीरवार को देहलां ररूथत विभाग के विश्राम गृह में एक मैराथन बैठक की। आईपीएच विभाग ने पीलिया से बचाव के लिए पेयजल स्कीमों और स्टोरेज टैंकों को साफ-सुथरा रखने और उनकी क्लोरीनेशन करने के निर्देश दिए। विभागीय अधिकारियों की वर्कशॉप में अधिकारियों को पीलिया रोकथाम को लेकर जागरूक किया गया। साथ ही विभाग में इस्तेमाल होने वाली नई तकनीक से भी अवगत करवाया गया। इस दौरान प्रैस को संबोधित करते हुए एसई एनके त्रिवेदी ने कहा कि विभाग पीलिया को लेकर पूरी तरह गंभीर है। फील्ड स्टाफ को प्रॉपर क्लोरीनेशन करने की हिदायत दी गई है। इसमें कोई कोताही सहन नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि पेयजल की जांच के लिए ऊना व गगरेट में विभाग की अपनी लैब हैं। दोनों लैब में पानी के सैंपलों की समय-समय पर जांच की जाती है। इसके अलावा पंचायत स्तर पर भी पानी की गुणवत्ता जांचने के लिए वाटर टेस्टिंग किटें दी गई हैं। हैंडपंपों के पानी की भी समय-समय पर जांच की जाती है।
इनसेट

जिला में 305 हैंडपंप ठप
एसई ने कहा कि जिले में 2798 हैंडपंप लगाए जा चुके हैं। जिसमें से 305 हैंडपंप बंद पड़े हैं। इनमें से 23 की मरम्मत करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि मैहतपुर में एक हैंडपंप में नाईट्रेट की मात्रा पाई गई थी। इसके बाद उक्त हैंडपंप को बंद कर दिया गया। त्रिवेदी ने कहा कि विभाग की जिले में 521 सिंचाई योजनाएं चालू हालत में हैं। जबकि 46 इरीगेशन स्कीमों का निर्माण चल रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ऊना सीवरेज का एस्टीमेट रिवाइज किया जाएगा। इसमें ओल्ड होशियारपुर रोड को शामिल किया जाएगा। सीवरेज का सिस्टम पूरी तरह फंक्शनल है। लेकिन उपभोक्ता कनेक्शन लेने में रूचि नहीं दिखा रहे हैं। इस बारे नगर परिषद के साथ कई मर्तबा बैठकें भी की गई हैं। साथ ही उपभोक्ताओं को सीवरेज कनेक्शन लेने के लिए जागरूक किया गया है। उन्होंने कहा कि मैहतपुर सीवरेज में सेप्टिक टैंक वाला जोन चालू हालत में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट 

बंगाणा में लगेंगे तीन फिल्टर सिस्टम
त्रिवेदी ने कहा कि बंगाणा सब डिवीजन में नौ सोर्सिस में से तीन में फिल्टर सिस्टम लगा दिए गए हैं। जबकि तीन सोर्सिस में सिस्टम लगाने बारे टेंडर कॉल किए गए हैं। तीन अन्य के बाद में टेंडर कॉल किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पिछले साल विभाग की स्कीमों से तार चोरी के 80 मामले सामने आए हैं। इसकी पुलिस में रपट लिखवाई गई है। उन्होंने कहा कि विभाग के पास मौजूदा समय में 480 पंप ऑपरेटर हैं। जबकि 143 पंप ऑपरेटर के पद रिक्त पड़े हैं। इस मौके पर आईपीएच विभाग के एक्सईएन मुकेश हीरा व केसी राणा और सीनियर हाइड्रोलोजिस्ट केएस मंढोत्रा समेत कई अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed