{"_id":"67f517aa7102afe2090981b1","slug":"head-constable-arvind-kumar-received-dgp-disc-award-una-news-c-93-1-una1002-150805-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: हेड कांस्टेबल अरविंद कुमार को मिला डीजीपी डिस्क अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: हेड कांस्टेबल अरविंद कुमार को मिला डीजीपी डिस्क अवार्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना जिले के टकोली गांव के रहने वाले हैं अरविंद
संवाद न्यूज एजेंसी
जोल (ऊना)। उपतहसील जोल की ग्राम पंचायत टकोली से संबंध रखने वाले अरविंद कुमार 2008 से हिमाचल प्रदेश पुलिस शिमला में सेवा प्रदान कर रहे हैं। अब स्टेट सीआईडी साइबर क्राइम में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। उन्हें हाल ही में डीजीपी हिमाचल प्रदेश की ओर से उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। टकोली क्षेत्र के लिए यह गर्व की बात है कि हेड कांस्टेबल अरविंद पुत्र महेंद्र सिंह को अपनी प्रतिभा और कर्तव्य निष्ठा के बल पर पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) की ओर से रजत पदक (डीजीपी डिस्क) से सम्मानित किया गया। अरविंद इस समय प्रदेश सीआईडी के साइबर क्राइम सेल शिमला में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं। यह सम्मान कर्मठ और ईमानदार पुलिस कर्मियों को दिया जाता है जो अपने कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देते हैं और समाज के प्रति समर्पित रहते हैं। पुरस्कार समारोह में हिमाचल प्रदेश के डीजीपी ने उन्हें सिल्वर डिस्क और प्रशंसनीय पत्र भेंट कर सम्मानित किया। ग्राम पंचायत के उपप्रधान पंकज रणौत, पूर्व प्रधान मंगल सिंह, पूर्व चेयरमैन रानी रणौत, मास्टर जगदीश चंद, विपिन कुमार, आयुष विशिष्ट के अलावा अन्य लोगों ने कहा कि अरविंद कुमार की इस उपलब्धि पर उन्हें गर्व है।