फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Head Constable Arvind Kumar received DGP Disc Award

Una News: हेड कांस्टेबल अरविंद कुमार को मिला डीजीपी डिस्क अवार्ड

Tue, 08 Apr 2025 06:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Apr 2025 06:03 PM IST
विज्ञापन
Head Constable Arvind Kumar received DGP Disc Award
ऊना जिले के टकोली गांव के रहने वाले हैं अरविंद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

जोल (ऊना)। उपतहसील जोल की ग्राम पंचायत टकोली से संबंध रखने वाले अरविंद कुमार 2008 से हिमाचल प्रदेश पुलिस शिमला में सेवा प्रदान कर रहे हैं। अब स्टेट सीआईडी साइबर क्राइम में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। उन्हें हाल ही में डीजीपी हिमाचल प्रदेश की ओर से उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। टकोली क्षेत्र के लिए यह गर्व की बात है कि हेड कांस्टेबल अरविंद पुत्र महेंद्र सिंह को अपनी प्रतिभा और कर्तव्य निष्ठा के बल पर पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) की ओर से रजत पदक (डीजीपी डिस्क) से सम्मानित किया गया। अरविंद इस समय प्रदेश सीआईडी के साइबर क्राइम सेल शिमला में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं। यह सम्मान कर्मठ और ईमानदार पुलिस कर्मियों को दिया जाता है जो अपने कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देते हैं और समाज के प्रति समर्पित रहते हैं। पुरस्कार समारोह में हिमाचल प्रदेश के डीजीपी ने उन्हें सिल्वर डिस्क और प्रशंसनीय पत्र भेंट कर सम्मानित किया। ग्राम पंचायत के उपप्रधान पंकज रणौत, पूर्व प्रधान मंगल सिंह, पूर्व चेयरमैन रानी रणौत, मास्टर जगदीश चंद, विपिन कुमार, आयुष विशिष्ट के अलावा अन्य लोगों ने कहा कि अरविंद कुमार की इस उपलब्धि पर उन्हें गर्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed