{"_id":"6968eb6c3a02f73cbc0560f2","slug":"has-officer-paras-took-over-as-sdm-amb-una-news-c-93-1-una1002-178381-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: एचएएस अधिकारी पारस ने संभाला एसडीएम अंब का कार्यभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: एचएएस अधिकारी पारस ने संभाला एसडीएम अंब का कार्यभार
विज्ञापन
कहा- सरकार की प्राथमिकताएं ही प्रशासन की प्राथमिकताएं
संवाद न्यूज एजेंसी
अंब। उपमंडल अंब में वीरवार को 2018 बैच के एचएएस अधिकारी पारस अग्रवाल ने बतौर उपमंडलाधिकारी (नागरिक) अपना कार्यभार संभाल लिया। निवर्तमान एसडीएम सचिन शर्मा के पदोन्नत होकर एडीसी शिमला जाने के बाद पारस अग्रवाल ने यहां अपना पदभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालते ही उन्होंने क्षेत्र की व्यवस्थाओं को लेकर अपनी रूपरेखा साझा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार की प्राथमिकताएं ही प्रशासन की प्राथमिकताएं हैं और इन्हीं को आधार बनाकर क्षेत्र का विकास सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अंब में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना, अवैध खनन पर अंकुश लगाना और बाजारों से अतिक्रमण हटाकर राहगीरों को सुविधा प्रदान करना उनके मुख्य लक्ष्यों में शामिल रहेगा।
मूल रूप से धर्मशाला के रहने वाले पारस अग्रवाल कानून के स्नातक हैं और प्रशासनिक सेवा में आने से पहले वह धर्मशाला में ही करीब चार साल तक वकालत कर चुके हैं। उनके पास फील्ड का लंबा अनुभव है, जिसमें वह एक साल तक नादौन में खंड विकास अधिकारी रहने के अलावा मंडी जिला के थुनाग और चंबा के भटियात में भी बतौर एसडीएम सेवाएं दे चुके हैं। उनकी कानूनी पृष्ठभूमि राजस्व मामलों के त्वरित निपटारे में सहायक सिद्ध होगी।
एसडीएम ने कहा कि अंब बाजार में नगर पंचायत की ओर से तय किए गए नो-पार्किंग और नो-वेंडिंग जोन के नियमों को कड़ाई से लागू किया जाएगा। अतिक्रमण की समस्या को सुलझाने के लिए वह जल्द ही व्यापार मंडल और संबंधित विभागों के साथ संवाद कर एक ठोस समाधान निकालेंगे।