{"_id":"611404e98ebc3e7ba02566a1","slug":"haryana-man-found-dead-in-daulatpur-chowk-hotel-una-news-sml3801233167","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल में मिला हरियाणा के व्यक्ति का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल में मिला हरियाणा के व्यक्ति का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दौलतपुर चौक (ऊना)। नगर पंचायत दौलतपुर चौक के एक होटल में हरियाणा का एक व्यक्ति मृत मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। मौत के कारण अभी तक साफ नहीं हो पाए हैं। होटल के कमरे से शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है।
पुलिस के अनुसार बीते मंगलवार को बिजेंद्र सिंह (43) पुत्र बलवान सिंह निवासी मकान नंबर 2524/16 राजेंद्र कालोनी, रोहतक, हरियाणा ने दौलतपुर चौक के तलवाड़ा रोड पर स्थित एक होटल में कमरा किराये पर लिया। रात को खाना खाने के बाद वह कमरे में सोने के लिए चला गया। बुधवार सुबह 11 बजे तक जब उसने कमरा नहीं खोला तो होटल कर्मचारियों ने दरवाजा खटखटाया। कोई उत्तर न मिलने पर शक होने पर उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
चौकी प्रभारी सुरजीत सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दरवाजा अंदर से बंद होने पर पुलिस ने स्थानीय पार्षदों की मौजूदगी में बेल्डर से दरवाजा खुलवाया। जब अंदर जाकर देखा तो सब हैरान रह गए। कमरे के अंदर टॉयलेट सीट पर व्यक्ति मृत मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
चौकी प्रभारी एसआई सुरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भेज दिया है। इस बाबत जांच की जा रही है।