{"_id":"62bdd8040d49005c5a244bdd","slug":"half-an-hour-ruckus-due-to-collision-between-bjym-and-youth-congress-highway-jammed-una-news-sml413789216","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजयुमो व युकां के टकराव से आधा घंटा बरपता रहा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजयुमो व युकां के टकराव से आधा घंटा बरपता रहा हंगामा
विज्ञापन
ऊना में भाजयुमो व युकां कार्यकर्ताओं में हुई झड़प के दौरान हाथापाई करते युवा व उन्हें रोकने का प्
- फोटो : Una
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। राजकीय महाविद्यालय ऊना के पास भाजयुमो (भाजपा युवा मोर्चा) व युवा कांग्रेस के बीच हुए टकराव से करीब आधे घंटे तक हंगामा बरपता रहा। इससे जिला मुख्यालय में माहौल तनावपूर्ण हो गया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात होने के बावजूद दोनों दलों के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत करने के साथ छुड़वाने के भरसक प्रयास किए, लेकिन भड़के कार्यकर्ता मानने को तैयार नहीं थे।
पुलिस को दोनों संगठनों से जुड़े युवाओं को शांत कराने में एक घंटे तक पसीना बहाना पड़ा। इस दौरान चंडीगढ़-धर्मशाला हाईवे पर भारी जाम लग गया और गाड़ियां बेहद धीमी गति से आगे बढ़ र्पाइं। पुलिस के पहले से मौजूद रहने के बावजूद युकां कार्यकर्ताओं ने सीएम के काफिले को काले झंडे दिखाए। पुलिस ने इन्हें रोकने का प्रयास तो किया, लेकिन कार्यकर्ताओं ने काले झंडे लहरा दिए। इसकी भनक लगते ही आक्रोशित भाजयुमो कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और नारेबाजी के बीच माहौल तनावपूर्ण हो गया है।
स्थिति बिगड़ती हुई देख मौके पर तुरंत भारी पुलिस बल पहुंच गया। पुलिस चहलकदमी से दुकानदार बाहर निकल गए। पुलिस इससे पहले कुछ कर पाती, दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। अचानक हुई मारपीट के दौरान पूरे बाजार में हड़कंप मच गया। अधिक संख्या में कार्यकर्ता होने के कारण स्थिति संभालने में पुलिस के भी पसीने छूट गए। देर शाम 7:00 बजे के बाद कहीं जाकर माहौल शांत हो पाया।
विज्ञापन
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) प्रवीण धीमान और डीएसपी मुख्यालय कुलविंद्र सिंह ने मौके पर मोर्चा संभाला और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों पक्षों को शांत करवाया। हालांकि दोनों पक्ष के नेता इस मारपीट के लिए एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहराते हुए जमकर नारेबाजी करते रहे।