फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Gynecologist will be posted in Civil Hospital Bangana

Una News: 11 पात्र दिव्यांग व्यक्तियों का चयन

Tue, 05 Nov 2024 07:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 07:07 PM IST
विज्ञापन
Gynecologist will be posted in Civil Hospital Bangana
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। उपमंडल हरोली के दिव्यांगजनों के लिए दिव्यांगता मूल्यांकन शिविर जिला रेड क्रॉस सोसायटी ऊना और भारतीय स्टेट बैंक के सहयोग से भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) चंडीगढ़ के साथ मिलकर हरोली नागरिक अस्पताल में लगाया गया। इसकी अध्यक्षता हरोली के एसडीएम विशाल शर्मा ने की। एसडीएम ने बताया कि दिव्यांगता मूल्यांकन शिविर में 20 दिव्यांगजनों ने पंजीकरण करवाया, जिसमें से 11 पात्र दिव्यांग व्यक्तियों का विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मूल्यांकन करके उन्हें कृत्रिम अंग लगाने के लिए चयनित किया गया है। सहायक उपकरणों और कृत्रिम अंगों की सहायता से दिव्यांगजन फिर समाज में आत्मनिर्भरता और सम्मान के साथ जीवन जी सकेंगे। सरकार की ओर से विभागों के माध्यम से भी दिव्यांगजनों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। पात्र दिव्यांगजन इन योजनाओं का लाभ लेकर अपना सम्मानजनक जीवन यापन कर सकते हैं। 6 नवंबर को बंगाणा के तहत उपमंडल बंगाणा कार्यालय, 7 नवंबर को अंब उपमंडल के तहत पंचायत समिति हॉल अंब और 8 नवंबर को गगरेट के तहत उपमंडल कार्यालय गगरेट में दिव्यांगता मूल्यांकन शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed