{"_id":"67a37436ed0588d3fc0e0f21","slug":"guru-ravidas-jayanti-mahotsav-will-be-celebrated-in-guru-adi-dwara-balh-khalsa-una-news-c-93-1-una1002-145261-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: गुरु आदिद्वारा बल्ह खालसा में गुरु रविदास जयंती महोत्सव की रहेगी धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: गुरु आदिद्वारा बल्ह खालसा में गुरु रविदास जयंती महोत्सव की रहेगी धूम
विज्ञापन
12 फरवरी को निशान साहिब की रस्म होगी अदा, 16 फरवरी को विशाल कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा के प्रसिद्ध गुरुद्वारा आदिद्वारा बल्ह खालसा में गुरु रविदास का 648वां जन्म महोत्सव प्रकाश पर्व के रूप में धूमधाम से मनाया जाएगा। गुरुद्वारा बल्ह खालसा के प्रबंधक सेवक राजीव कुमार ने बताया कि 16 फरवरी को आयोजित होने वाले इस विशाल कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं। आयोजन समिति एवं गुरुद्वारा प्रबंधन ने इस पावन अवसर पर कीर्तन दरबार, अटूट लंगर एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर ली है। गुरुद्वारा के सेवादार राजीव कुमार ने बताया कि गुरु रविदास जयंती हर वर्ष बड़ी श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई जाती है। इस बार भी हजारों श्रद्धालु इस कार्यक्रम में शामिल होंगे और गुरु महाराज के चरणों में नतमस्तक होंगे। गुरुद्वारा बल्ह खालसा में 16 फरवरी के मुख्य समारोह से पहले 12 फरवरी को निशान साहिब की रस्म अदा की जाएगी। इस अवसर पर देवभूमि ग्रुप के एमडी राजेंद्र वशिष्ठ विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। इस रस्म के तहत निशान साहिब (ध्वज) को विधिवत रूप से बदला जाएगा और श्रद्धालु इस पावन कार्य में भाग लेंगे। 14 फरवरी को गुरु आदी प्रकाश पाठ आरंभ होगा। 16 फरवरी को सुबह दस बजे भोग पड़ेगा। कार्यक्रम 16 फरवरी को सुबह 10 बजे से शुरू होगा। इस दौरान गुरुद्वारा परिसर में विशाल कीर्तन दरबार सजाया जाएगा, जिसमें प्रसिद्ध रागी भाई राममूर्ति, भाई तिलक राज, भाई दीपक गुरबाणी का गुणगान करेंगे।