फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Gurdeep Kaur of Gambhirpur becomes Drone Didi

Una News: गंभीरपुर की गुरदीप कौर बनी ड्रोन दीदी

Sat, 06 Apr 2024 12:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 06 Apr 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
Gurdeep Kaur of Gambhirpur becomes Drone Didi
नंगल में ड्रोन उड़ाते गुरदीप कौर।  संवाद
नंगल। उपमंडल नंगल के गांव गंभीरपुर की गुरदीप कौर ड्रोन दीदी बनी हैं। 36 वर्ष और दो बच्चों की माता गुरदीप कौर को इफको कंपनी द्वारा बाकायदा ड्रोन उड़ाने का प्रशिक्षण देने के उपरांत उन्हे ड्रोन उड़ाने का प्रमाणपत्र भी दिया गया है। गुरदीप कौर जिला रूपनगर की दूसरी महिला है, जिसे ड्रोन दीदी का खिताब प्राप्त हुआ। उन्हें 10 लाख रुपये का ड्रोन और एक से दूसरी जगह ले जाने व लाने के लिए पांच लाख रुपए की गाड़ी भी मिली है। ड्रोन दीदी इफको कंपनी के अधिकारियों के साथ गांव-गांव जाकर किसानों को ड्रोन के माध्यम से कैसे फसलों की रखवाली करना, कीटनाशक दवाइयों व खाद का छिड़काव करने के बारे में जागरूक करने में जुटी हुई है। इफको कंपनी के अधिकारियों ने किसानों को जानकारी देते हुए बताया कि मात्र 250 से 300 रुपये तक खर्च कर एक किलो जमीन तक कीटनाशक दवाईयोंं, खाद और बीज का छिड़काव किया जा सकता है। जिला रूपनगर की बात करें तो एक गांव गंभीरपुर से गुरदीप कौर तो दूसरी नुरपुर बेदी से ड्रोन दीदी बनी है। सचित्र
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed