फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Grand launch of plantation campaign in Balh

Una News: बल्ह में पौधरोपण अभियान का भव्य शुभारंभ

Thu, 17 Jul 2025 07:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 07:14 PM IST
विज्ञापन
Grand launch of plantation campaign in Balh
किसानों को किए जा रहे उन्नत किस्मों के फलदार पौधे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
थानाकलां (ऊना)। उपमंडल बंगाणा के बल्ह गांव में शिवा परियोजना के अंतर्गत पौधरोपण अभियान की शुरुआत हुई। इसका उद्घाटन परियोजना के नोडल अधिकारी डॉ. राजेश्वर परमार ने किया। कार्यक्रम में उपनिदेशक बागवानी केके भारद्वाज और खंड बागवानी अधिकारी वरिंद्र भारद्वाज भी उपस्थित रहे। डॉ. परमार ने बताया कि परियोजना का उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाने के लिए बागवानी को प्रोत्साहित करना है। क्षेत्र के 9 चयनित क्लस्टरों में 15 अगस्त तक पौधरोपण का लक्ष्य रखा गया है, जिसके तहत छत्तीसगढ़ रायपुर से लाए गए उन्नत किस्म के अमरूद के पौधे लगाए जा रहे हैं। खंड बागवानी अधिकारी ने बताया कि किसानों को उन्नत किस्मों के फलदार पौधे वितरित किए जा रहे हैं, जिससे भविष्य में उन्हें बेहतर उत्पादन और बाजार मूल्य मिलने की संभावना है। इस मौके पर परियोजना अधिकारी वंदना, कृषि विशेषज्ञ राजीव ठाकुर, ग्राम प्रधान सुनीता देवी सहित अनेक ग्रामीणों ने भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed