फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Government strict on illegal mining, checkpoints will be established soon : Bikram Thakur

अवैध खनन पर सरकार सख्त, जल्द चौकियां की जाएंगी स्थापित : बिक्रम ठाकुर

Mon, 15 Mar 2021 07:16 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 07:16 PM IST
विज्ञापन
Government strict on illegal mining, checkpoints will be established soon : Bikram Thakur
उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर बाथू में खनन पड़ताल चौकी का निरीक्षण करते हुए। - फोटो : Una
टाहलीवाल (ऊना)। उद्योग मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर ने कहा कि अवैध खनन पर प्रदेश सरकार का रुख सख्त है। इस पर सख्ती से निपटा जा रहा है। खनन चेक पोस्ट अभी पायलट प्रोजेक्ट है। आने वाले समय में दूसरे स्थानों पर भी इसी तरह की चौकियां स्थापित की जाएंगी। यह बात उन्होंने बाथू में राजीव गांधी कॉमन फैसिलिटी सेंटर में खनन चेक पोस्टों के लोकार्पण पर की।
विज्ञापन

बिक्रम ने कहा कि चेक पोस्टों पर अनुभवी लोगों को तैनात किया है। जरूरत महसूस होने पर विभाग में ई भर्तियां भी करेगा। जिले में खनन को लेकर हुई शिकायत पर एनजीटी के संज्ञान पर उद्योग मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर ने कहा कि इस संबंध में कुछ दिशा-निर्देश एनजीटी की तरफ से मिले हैं। इनका पालन किया जाएगा। निजी बस ऑपरेटर द्वारा कोर्ट जाने की चेतावनी के मामले पर बिक्रम ने कहा कि सरकार बस ऑपरेटरों को राहत देने का प्रयास कर रही है। वे ऑपरेटरों की परेशानी को समझते हैं। कार्यक्रम में छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, विधायक राकेश जंवाल, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जंवाल, विधायक गगरेट राजेश ठाकुर, जिला परिषद अध्यक्ष नीलम कुमार, निदेशक उद्योग विभाग हंसराज, उपायुक्त राघव शर्मा, एडीसी डॉ. अमित कुमार और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

1761 मामलों में 1.46 करोड़ जुर्माना
बिक्रम ने कहा कि जिले में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के 1761 मामले पकड़कर 1.46 करोड़ का जुर्माना वसूल किया है। इसके अतिरिक्त न्यायालय ने भी खनन नियमों की अवहेलना पर 45 लाख का जुर्माना लगाया है। साथ ही विभाग ने मशीनों से खुदाई करने पर भी 17.33 लाख रुपये का जुर्माना वसूल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरोली को मिलेगा बल्क ड्रग पार्क: प्रो. राम कुमार
कार्यक्रम में एचपीएसआईडीसी के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार अवैध खनन और नशा माफिया के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर कार्य कर रही है। आज प्रदेश सरकार के मंत्री तथा विभागीय अधिकारी स्वयं निरीक्षण कर रहे हैं, ताकि माफिया पर अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने कहा कि हरोली को जल्द ही बल्क ड्रग पार्क की सौगात मिलेगी। इससे लगभग 25 हजार युवाओं को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग बल्क ड्रग पार्क को रोकने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed