फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Government should withdraw the decision to stop bus pass service: Vinod

बस पास सेवा बंद करने का निर्णय वापस ले सरकार : विनोद

Mon, 19 Aug 2024 03:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 19 Aug 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Government should withdraw the decision to stop bus pass service: Vinod
भरवाईं (ऊना)। सरकार द्वारा पुलिस के लिए बस पास सेवा बंद करने का निर्णय लिया गया है। इस निर्णय को वापस लेने के लिए अंतरराष्ट्रीय हिंदू सेवा संघ के प्रदेशाध्यक्ष विनोद शर्मा ने मुख्यमंत्री से मांग की है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार को यह निर्णय हर हालत में वापस लेना होगा। कहा कि नेता जिस पुलिस के सुरक्षा घेरे में रहकर खुद की सुरक्षा ले रहे हैं। उनके ही लिए कोई निर्णय लेने के लिए सरकार को जरूर सोचना चाहिए। कहा कि सरकार जल्द से जल्द इस निर्णय को वापस ले और दोबारा से पुलिस को हिमाचल पथ परिवहन निगम में यात्रा के लिए पहले जैसी सुविधा दे, क्योंकि जो सरकार ने पुलिस के लिए यह निर्णय लिया है, यह सरासर ग़लत है। बताया कि पुलिस हर दुःख की घड़ी में स्थानीय लोगों के साथ खड़ी है। प्रदेश में चाहे कोई भी आपदा हो, हिमाचल पुलिस दिन-रात खड़ी है, फिर उनके साथ ऐसा अन्याय क्यों। बताया कि इसका ताजा उदाहरण हम कोरोना काल में देख चुके हैं। जब इस समय कोई किसी के पास तक नहीं जाता था, तो सिर्फ पुलिस ही हर प्रदेशवासी की जान और माल की रक्षा के लिए दिन-रात सड़कों पर खड़ी रहती थी। यह बात सभी नेता लोग भी जानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed