फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Govardhan mountain incident narrated in Bhagwat, tableau taken out

Una News: भागवत में सुनाया गोवर्धन पर्वत प्रसंग, निकाली झांकी

Tue, 11 Feb 2025 08:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 08:03 PM IST
विज्ञापन
Govardhan mountain incident narrated in Bhagwat, tableau taken out
जोल (ऊना)। बाबा बालक नाथ मंदिर कठोह में श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन मंगलवार को आचार्य शिवकुमार शास्त्री ने गोवर्धन लीला के साथ भगवान श्री कृष्ण के बाल लीलाओं का प्रसंग सुनाया। भगवान के जन्मोत्सव, नामकरण और पूतना वध के साथ माखन चोरी की लीलाओं का प्रसंग सुनकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए।कथाव्यास ने बताया कि भगवान ने अपनी लीलाओं से कंस के भेजे विभिन्न राक्षसों का संहार किया। ब्रज के लोगों को आनंद प्रदान किया। उन्होंने कहा कि इंद्र को अपनी सत्ता और शक्ति पर घमंड हो गया था। उसका गर्व दूर करने के लिए भगवान ने ब्रजमंडल में इंद्र की पूजा बंद कर गोवर्धन की पूजा शुरू करा दी। इससे गुस्साए इंद्र ने ब्रजमंडल पर भारी बरसात की। प्रलय से लोगों को बचाने के लिए भगवान ने कनिष्ठा उंगली पर गोवर्धन पर्वत को उठा लिया। सात दिनों के बाद इंद्र को अपनी भूल का एहसास हुआ। कथा के दौरान भगवान गिरिराज पर्वत को उठाते हुए सुंदर झांकी सजाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed