{"_id":"635b43d1e3f812253df56a7ea4db9923","slug":"go-green-message-on-cycle-from-dharamshala-to-delhi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से धर्मशाला तक साइकिल पर गो-ग्रीन संदेश्ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली से धर्मशाला तक साइकिल पर गो-ग्रीन संदेश्ा
ब्यूरो, अमर उजाला/ऊना
Updated Sat, 14 Nov 2015 07:43 PM IST
विज्ञापन
ऊना। देश में प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए ऊना में आयकर अधिकारी राकेश गर्ग के नेतृत्व में नौ सदस्यीय टीम ने दिल्ली से धर्मशाला तक साइकिल यात्रा शुरू की है। शनिवार को ऊना के रोटरी चौक में साइकिल यात्रा को हरी झंडी दिखाकर ऊना के आगे रवाना किया गया।
विज्ञापन
रोटरी क्लब के सदस्यों ने सभी साइकिल यात्रियों का पुष्पमालाएं डालकर अभिनंदन किया। इस मौके पर साइकिल यात्रा के लक्ष्य गो-ग्रीन पर बोलते हुए राकेश गर्ग ने कहा कि उनका मकसद है कि लोग बढ़ते प्रदूषण के प्रति जागरूक हों। उन्होंने कहा कि जब भी संभव हो हमें साइकिल से यात्रा करनी चाहिए।
विज्ञापन
यह साइकिल यात्रा दिल्ली से धर्मशाला तक चलेगी। इस मौके पर रोटरी क्लब के पदाधिकारी ठाकुर यशपाल, एचएन चीटू, एमके बस्सी, वरिंद्र शर्मा, सुकेश भारद्वाज ने साइकिल यात्रा के लिए टीम को बधाई दी। डॉ. राकेश अग्निहोत्री, सचिन बस्सी, नरेंद्र कपिला, बलजिंद्र सिंह गोल्डी, राजीव भनोट, राजीव शर्मा, बलदेव, मुनिंद्र अरोड़ा, ओंकार नाथ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
यह तीसरी यात्रा है : गर्ग
आईटीओ ऊना राकेश गर्ग ने बताया कि साइकिल चलाना उनका शौक है। उन्होंने कहा कि वे हर रोज ऊना में साइकिल चलाकर दिन शुरू करते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी टीम में अवधेश गोयल, मुकेश कुमार, अरपो मुखर्जी, कार्तिक प्रकाश, कमल सुंदरयाल, रोहित वशिष्ठ, रूपेश और अरुण कुमार शामिल हैं।