फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Girl dies after accidentally consuming poisonous substance

13 वर्षीय छात्रा ने गलती से खाया जहरीला पदार्थ, मौत

Mon, 07 Feb 2022 10:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Girl dies after accidentally consuming poisonous substance
Girl dies after accidentally consuming poisonous substance
बंगाणा (ऊना)। उप पमंडल बंगाणा के तहत एक 13 वर्षीय बालिका ने गलती से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। बालिका के परिजनों ने गंभीर हालत में उसे क्षेत्रीय अस्पताल बंगाणा में उपचार के लिए पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्थानीय पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज करके छानबीन आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक उपमंडल की करमाली पंचायत में 13 वर्षीय बालिका ने सोमवार सुबह करीब 11 बजे जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद परिजनों ने बालिका की तलाश की तो वह घर के ही एक कमरे में गंभीर हालत में मिली। परिजन तत्काल उसे क्षेत्रीय अस्पताल ले गए लेकिन, अस्पताल पहुंचने के बाद उसकी मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक बालिका ने गलती से जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसकी जानकारी उसे नहीं थी। परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी हर सोमवार के दिन भगवान शिव का व्रत पिछले कई सालों से रखती आ रही है, लेकिन व्रत वाले दिन ही लड़की की जान चले जाने से वह बेहद दुखी हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में थाना प्रभारी बंगाणा प्रेमपाल शर्मा ने बताया कि बालिका के शव को कब्जे में ले लिया गया है। शव पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed