फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Ghaluwal bridge will be made double lane, traffic will be smooth: Mukesh Agnihotri

घालूवाल पुल बनेगा डबललेन, यातायात होगा सुगम: मुकेश अग्निहोत्री

Sun, 30 Mar 2025 08:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Mar 2025 08:31 PM IST
विज्ञापन
Ghaluwal bridge will be made double lane, traffic will be smooth: Mukesh Agnihotri
बोले केंद्र से धन लाने के लिए दम चाहिए
विज्ञापन

पूंजीपतियों के हाथों न जाने दिया बल्क ड्रग पार्क
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि घालूवाल पुल डबल लेन होगा। इसका नए सिरे से निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 1962 में पंजाब के तत्कालीन सीएम प्रताप सिंह कैरों ने मौजूदा पुल का निर्माण किया था। यातायात को सुगम बनाने के लिए झलेड़ा से घालूवाल डबल ब्रिज बनेगा। हरोली क्षेत्र के चहुंमुखी विकास पर बल देते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जनता के आशीर्वाद से लगातार पांचवीं बार निर्वाचित होने के बाद इस बार उन्होंने दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं को प्राथमिकता से आगे बढ़ाने की ठानी थी। इनमें बीत क्षेत्र के लिए सिंचाई योजना 2 और पंडोगा-त्यूड़ी पुल का निर्माण करना शामिल था। पंडोगा-त्यूड़ी पुल की स्वीकृति के लिए केंद्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर इसे स्वीकृति दिलाने का काम किया। 52 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन इस पुल का कार्य तीव्र गति से चल रहा है और शीघ्र ही जनता को समर्पित किया जाएगा। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणजीत राणा, हरोली यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष शुभम जोशी, जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता नरेश धीमान, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता हर्ष पूरी, जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता हरोली पुनीत शर्मा, अधिशासी अभियंता ऊना राजेश शर्मा, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता हरोली बलदेव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed