{"_id":"6093e67e8ebc3e34684abcad","slug":"garbage-will-be-picked-up-from-the-houses-of-the-corona-infected-people-una-news-sml369491724","type":"story","status":"publish","title_hn":"संक्रमितों के घरों से कूड़ा उठाने के लिए नप ने टीम का किया गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संक्रमितों के घरों से कूड़ा उठाने के लिए नप ने टीम का किया गठन
विज्ञापन
ऊना। कोरोना के बढ़ रहे मामलों के चलते संक्रमित और होम आइसोलेशन में लोगों के घरों से कूड़ा एकत्रित करने के लिए नप ने अलग से टीम का गठन किया है। नगर परिषद ने हर वार्ड में अलग से एक-एक सफाई कर्मचारी नियुक्त किए हैं। इसके लिए सफाई कर्मचारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
नगर परिषद ने कोरोना संक्रमित और होम आइसोलेशन में रह रहे लोगों को बेहतरीन सफाई व्यवस्था मुहैया करवाने के योजना तैयार की है। बता दें कि ऊना में तेजी से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। ऐसे में कोरोना संक्रमित और होम आइसोलेशन में रह रहे लोगों के घरों से कूड़ा एकत्रित करने के लिए नगर परिषद ने विशेष टीम का गठन किया है। इससे पहले नगर परिषद सामान्य रूप से सफाई कर्मचारियों को होम आइसोलेट मरीजों के घर कूड़ा एकत्रित करने के लिए भेजा जाता था। शहर में बढ़ रहे कोरोना के मामलों के चलते अब नगर परिषद ने हर वार्ड के लिए अलग से सफाई कर्मचारी को भेज रहा है।
इन कर्मचारियों को कोरोना संक्रमित और होम आइसोलेशन वाले घरों में भेजा जाता है। इस दौरान उन्हें पीपीई किट सहित अन्य जरूरी सामान भी मुहैया करवाया जाता है। इससे संक्रमण से सफाई कर्मचारी को सुरक्षित रखा जा सके। इस संबंध में नगर परिषद ऊना के कार्यकारी अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमित और होम आइसोलेशन में रह रहे लोगों के घरों से कूड़ा एकत्रित करने के लिए अलग से सफाई कर्मचारियों की टीम बनाई गई है।
विज्ञापन
रोजाना रोटेशन पर भेजे जाते हैं कर्मचारी
नगर परिषद के 11 वार्डों के लिए सफाई कर्मचारियों की तैनाती की है। बता दें कि कोरोना संक्रमित और होम आइसोलेट मरीजों के घर से दूसरे दिन सफाई कर्मचारी कूड़ा एकत्रित करने के लिए भेजे जाते हैं। इस दौरान नगर परिषद सफाई कर्मचारियों को वार्डों में रोटेशन के हिसाब से भेजा जाता है। कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए नप ने व्यापक प्रबंध किए हैं। पीपीई किट, फेस मास्क, सैनिटाइजर के साथ ही सफाई कर्मचारियों को भेजा जाता है।