फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Garbage scattered in Madi market, drains and roadside

Una News: मैड़ी बाजार, नालियों और सड़क किनारे बिखरा कचरा

Sat, 01 Mar 2025 05:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 05:25 PM IST
विज्ञापन
Garbage scattered in Madi market, drains and roadside
अभियान
विज्ञापन

धार्मिक नगरी में पॉलिथीन कचरे का दाग
लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है डेरा बाबा बड़भाग सिंह
पंचायत प्रतिनिधि बोले-अलग से हो बजट का प्रावधान


गोपाल शर्मा

अंब (ऊना)। डेरा बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी लाखों लोगों की आस्था का केंद्र है लेकिन धार्मिक नगरी के बाजार में प्लास्टिक और पॉलिथीन कचरा स्वच्छता अभियान की धज्जियां उड़ा रहा है। जहां के मुख्य बाजार में नालियां कचरे से भरी पड़ी हैं। बाजार के आसपास खाली जगह पर कूड़ा फेंका गया है। यह क्षेत्र में सफाई व्यवस्था की हालत बयां करता है। दुकानों में बेचे जाने वाले सामान की पैकिंग और अन्य प्रकार की सामग्री को जहां- वहां फेंक दिया गया है। ग्राम पंचायत की तरफ से गांव में स्वच्छता को लेकर प्रयास किया जा रहा है। इसके बावजूद बाजार में लोगों की तरफ से फेंका कचरा गांव की खूबसूरती को दाग लगा रहा है।
पंचायत का कहना है कि दुकानदारों पर टैक्स लगाकर सफाई का खर्च भी पूरा नहीं हो पाएगा। इसके लिए आवश्यक है कि सफाई के लिए अलग से नियमित फंड दिया जाए और कचरा निस्तारण के लिए आबादी के बाहर भूमि उपलब्ध करवाई जा सके। स्थानीय निवासी अतर चंद का कहना है कि नियमित रूप से साफ-सफाई का कोई प्रावधान न होने के कारण गंदगी बाजार में बिखरी रहती है। प्रशासन को चाहिए कि धार्मिक नगरी में साफ-सफाई के लिए उचित व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत प्रधान रीना ठाकुर कहना है कि मैड़ी में हर महीने हजारों श्रद्धालु आते हैं। इससे यहां अधिक मात्रा में कचरा होता है। पंचायत की तरफ से समय-समय पर सफाई की जाती है लेकिन नियमित रूप से सफाई का खर्च बहुत अधिक आएगा। यदि सफाई के लिए अलग से फंड उपलब्ध करवाया जाए, तभी व्यापक रूप से इस पर काम किया जा सकता है। मैड़ी में पूर्णिमा और अमावस्या पर बारह महीने मेला लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि करीब 50 दुकानदारों पर टैक्स लगाने के बावजूद इतना बजट नहीं हो पाएगा। इसके साथ कचरा डिस्पोज करने के लिए जगह नहीं है। जहां आबादी के बाहर सरकारी भूमि पर कचरा निस्तारण किया जा सके। उसके लिए भी जगह उपलब्ध करवाई जाए तो इस पर बेहतर कार्य किया जा सकता है। साथ लगती ग्राम पंचायत ज्वार के प्रधान संदीप कुमार का कहना है कि पंचायतों के पास सफाई के लिए अलग से बजट का प्रावधान होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed