फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Gangster accused in ransom case, police officer demanding money from businessmen

Una News: फिरौती मामले में गैंगस्टर का आरोप, पुलिस अधिकारी मांग रहा व्यापारियों से पैसे

Wed, 05 Feb 2025 08:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2025 08:31 PM IST
विज्ञापन
Gangster accused in ransom case, police officer demanding money from businessmen
प्रदीप कौशल ने सोशल मीडिया पर शेयर की पोस्ट
विज्ञापन



कहा-फिरौती केस में कार्रवाई की एवज में मांगी धनराशि


संवाद न्यूज एजेंसी


ऊना। जिला में कारोबारियों से फिरौती मामले में एक गैंगस्टर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर पुलिस अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं पुलिस का तर्क है कि सख्त कार्रवाई के बाद फिरौती मांगने वाले घबरा गए हैं। इसलिए जांच को भटकाने के लिए ऐसी पोस्ट डाल रहे हैं। जिला पुलिस की गिरफ्त में चल रहे फिरौती मामले के मुख्य आरोपी गैंगस्टर राजीव कौशल के साथी प्रदीप गुप्ता ने सोशल मीडिया पर कथित तौर पर एक पोस्ट शेयर की है। इसमें आरोप लगाया कि ऊना का एक पुलिस अधिकारी व्यापारियों से पैसे मांग रहा है। आरोपी अधिकारी व्यापारियों से कह रहा कि पुलिस ने उन्हें गैंगस्टरों के चंगुल से बचाया है। इसकी एवज में व्यापारियों से पैसे वसूले जा रहे। प्रदीप गुप्ता ने अपनी पोस्ट में राजीव कौशल, रवि बलाचौरिया और मनी राणा को हैशटैग किया है। इसके साथ ही कुछ मीडियाकर्मियों को भी इसके स्क्रीनशॉट भेजे गए।


पुलिस प्रशासन का कहना है कि फिरौती मामले में की जा रही सख्त कार्रवाई को प्रभावित करने के मकसद से ऐसी पोस्ट डाली जा रही। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने कहा कि फिरौती को लेकर सक्रिय हुए गिरोह का शुरुआत में ही भंडाफोड़ कर दिया गया। इससे पूरा गिरोह तिलमिलाया हुआ है। आरोपी प्रदीप की छवि पहले से खराब है। जबकि मामले में एसआईटी से शानदार कार्य किया और आरोपियों को सलाखों तक पहुंचाया। सलाखों के पीछे कैद राजीव कौशल ने साल 2013 में मैहतपुर में एक व्यापारी की हत्या की थी। उस हत्याकांड में प्रदीप गुप्ता भी राजीव का साथी था। प्रदीप इस समय भगौड़ा करार है। जिसकी तलाश पुलिस विभिन्न मामलों में कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed