{"_id":"67f292cbdc3dfda5b5092b46","slug":"gagret-police-got-the-hotel-identified-from-the-complainant-una-news-c-93-1-una1002-150673-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: गगरेट पुलिस ने शिकायतकर्ता से करवाई होटल की शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: गगरेट पुलिस ने शिकायतकर्ता से करवाई होटल की शिनाख्त
विज्ञापन
वारदात में संलिप्त लोगों की तलाश में जुटी गगरेट पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
गगरेट (ऊना)। दूसरी महिला को साथ लेकर गगरेट पहुंचे आदमपुर के युवक के साथ मारपीट प्रकरण में गगरेट पुलिस ने जांच तेज कर दी है। रविवार को शिकायतकर्ता युवक भी पुलिस तफ्तीश में शामिल हुआ और उसने उस होटल की शिनाख्त भी करवाई, जहां वह महिला के साथ एक रात ठहरा था। गगरेट पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान दर्ज कर लिए हैं और अब गगरेट पुलिस उन लोगों की तलाश में है जो इस वारदात में संलिप्त रहे हैं। पुलिस की अब तक की तफ्तीश में सामने आया है कि शिकायतकर्ता प्रदीप कुमार आदमपुर में ही यूनिसेक्स सैलून चलाता है। अक्सर उसके सैलून पर महिलाएं भी आती हैं। वहीं, उसकी बातचीत महिला के साथ चल पड़ी। करीब छह माह पहले ही महिला की प्रदीप से जान पहचान हुई थी। महिला का पति विदेश में रहता है और प्रदीप उसे लेकर गगरेट के एक होटल में आ गया। हालांकि, उसका भेद नहीं खुलता, लेकिन महिला के रिश्तेदारों को इसकी भनक लग गई। इस पर उन्होंने पहले वह टैक्सी ड्राइवर ढूंढ निकाला, जो उन्हें छोड़ने यहां आया था। उसी ने सारा भेद खोल दिया और अगले दिन जब प्रदीप महिला के साथ होटल से बाहर निकला तो महिला के रिश्तेदारों ने उसे पकड़ लिया। प्रदीप के अनुसार उसके बाद उसे अगवा कर वे लोग अपने साथ आदमपुर ले गए और वहां निर्ममता से उसकी पिटाई करने के बाद नग्न अवस्था में उसे अस्पताल के बाहर फेंक दिया। आदमपुर पुलिस ने इस मामले में जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला गगरेट पुलिस के हवाले कर दिया था। डीएसपी डाॅ. वसुधा सूद ने बताया कि पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है।