{"_id":"66b6a66b6113e7715d096464","slug":"free-health-camps-will-be-organized-in-bahdala-basdehra-bathari-and-gagret-una-news-c-93-1-ssml1047-130203-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: बहडाला, बसदेहड़ा, बाथड़ी व गगरेट में लगेंगे निशुल्क स्वास्थ्य शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: बहडाला, बसदेहड़ा, बाथड़ी व गगरेट में लगेंगे निशुल्क स्वास्थ्य शिविर
Sat, 10 Aug 2024 04:59 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sat, 10 Aug 2024 04:59 AM IST
विज्ञापन
ऊना। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जिले के चार स्थानों पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे। विभाग ने इसे लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। स्वास्थ्य शिविरों के दौरान रक्तचाप की जांच, होमाग्लोबिन, टीबी, एचआईवी, हेपेटाइटिस बी, हेपेटाइटिस सी, यौन संचारित रोग व मधुमेह की जांच निशुल्क की जाएगी। इसके अलावा मरीजों का उपचार भी स्वास्थ्य विभाग करेगा। जिले में एकीकृत स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के तहत चार स्थानों पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने रूप रेखा तैयार कर ली है। जिन स्वास्थ्य खंडों में यह शिविर आयोजित होंगे उन स्वास्थ्य खंड अधिकारियों को इस संबंध व्यवस्थाएं पुख्ता करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इन शिविरों का आयोजन 13, 14 व 17 अगस्त को होगा। इसमें 13 अगस्त को पंचायत भवन बहडाला, सीएचसी बसदेहड़ा में सुबह 11 बजे स्वास्थ्य शिविर आयोजित होंगे। इस कड़ी में 14 अगस्त को पंचायत भवन बाथड़ी व 17 अगस्त को नागरिक अस्पताल गगरेट में सुबह 11 बजे आयोजित होगा। इन शिविरों में भाग लेने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है इन शिविरों में बढ़ चढ़ कर भाग लें। साथ ही आशा वर्करों को भी अपने अपने क्षेत्रों से इन निशुल्क स्वास्थ्य शिविरों के बारे में जागरूक करने के लिए निर्देशित कि या गया है। विभाग की तरफ से आगामी दिनों में भी अन्य स्थानों पर इस प्रकार से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने के लिए योजना तैयार की जा रही है ताकि अधिक से अधिक से लोगों को इन शिविरों का लाभ मिल सके।
कोट्स
जिले में आगामी दिनों में चार स्थानों पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसे लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। लोगों से अपील गई है कि इन शिविरों में बढ़ चढ़ भाग लें।
डॉ. एसके वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऊना ।
विज्ञापन
कोट्स
जिले में आगामी दिनों में चार स्थानों पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसे लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। लोगों से अपील गई है कि इन शिविरों में बढ़ चढ़ भाग लें।
विज्ञापन
डॉ. एसके वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऊना ।