फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   free coaching for brillient girl student

जिले की 5 मेधावी छात्राओं को मिलेगी निशुल्क कोचिंग

Fri, 10 Jul 2020 09:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
free coaching for brillient girl student
ऊना। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत शुक्रवार को जिला टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त ऊना अरिंदम चौधरी ने की। अरिंदम चौधरी ने कहा कि इस अभियान के तहत जिला ऊना में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 5 बेटियों को प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों में निशुल्क कोचिंग दिलवाई जाएगी। इसके अलावा जिले के समस्त स्कूलों में कॅरिअर परामर्श सत्रों का आयोजन भी किया जाएगा तथा इससे संबंधित पोस्टर लगाए जाएंगे। इसके अलावा स्कूलों में शिक्षा ग्रहण कर रही सभी बालिकाओं को कॅरिअर मार्गदर्शक पोस्टरों का वितरण भी किया जाएगा। एडीसी ने कहा कि जनगणना 2011 के अनुसार जिला में प्रति एक हजार लड़कों के अनुपात में लड़कियों की संख्या 875 थी जो वर्तमान में बढ़कर 948 हो गई है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत ऊना उत्कर्ष योजना में जिले के ऐसे 6 हजार परिवारों को उपायुक्त कार्ड जारी किए गए हैं, जिनके परिवार में केवल बेटियां हैं। उन्होंने बताया कि मेरे गांव की बेटी, मेरी शान योजना के तहत जिला की 167 ग्राम पंचायतों में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बेटियों के नाम के फ्लैक्स होर्डिंग्ज लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed