{"_id":"69ceb34ab53723355801cec4","slug":"four-lanes-will-be-built-for-bulk-drug-park-at-a-cost-of-rs-400-crore-una-news-c-93-1-ssml1048-186860-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: बल्क ड्रग पार्क के लिए 400 करोड़ रुपये से बनेगा फोरलेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: बल्क ड्रग पार्क के लिए 400 करोड़ रुपये से बनेगा फोरलेन
Fri, 03 Apr 2026 06:45 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Fri, 03 Apr 2026 06:45 AM IST
विज्ञापन
ऊना। जिला ऊना के हरोली में बन रहे उत्तर भारत के पहले बल्क ड्रग पार्क को फोरलेन मार्ग से जोड़ने की कवायद शुरू हो गई है। फोरलेन सड़क बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग ने सर्वेक्षण का कार्य शुरू कर दिया है। इसके बाद इसका प्रस्ताव तैयार कर सरकार को मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। बल्क ड्रग पार्क तक फोरलेन सड़क बनाने के लिए 400 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित है।
बल्क ड्रग पार्क के लिए प्रस्तावित फोरलेन सड़क को प्रदेश की सीमा पर स्थित अजौली गांव से होते हुए पंजाब के साथ जोड़ा जाएगा। फोरलेन सड़क को टाहलीवाल और संतोषगढ़ क्षेत्र के बाहर से निकाला जाएगा। इसके पीछे विभाग का तर्क है कि इन क्षेत्रों में वाहनों की आवाजाही पहले से ही अधिक है। ऐसे में बल्क ड्रग पार्क बनने के बाद वाहनों की आवाजाही और अधिक बढ़ जाएगी जिससे यातायात की समस्या पैदा होगी। सड़क के सर्वेक्षण का कार्य पूरा होने के बाद लोक निर्माण विभाग डीपीआर तैयार कर सरकार को मंजूरी के लिए भेजेगा। सरकार से मंजूरी मिलने के बाद बल्क ड्रग पार्क के लिए फोरलेन सड़क बनाने की अगली प्रक्रिया शुरू होगी।
भूमि समतल करने का कार्य शुरू
हरोली क्षेत्र की पोलियां बीत में बल्क ड्रग पार्क के निर्माण के लिए परियोजना स्थल पर भूमि समतलीकरण का काम शुरू हो गया है। इसके अलावा बल्क ड्रग पार्क के लिए बिजली और पानी की सुविधा मुहैया हो गई है। बल्क ड्रग पार्क के लिए बिजली आपूर्ति को सुचारु रखने के लिए गोंदपुर दुलैहड़ सबस्टेशन को अपग्रेड कर करने का कार्य भी पूरा हो गया है।
विज्ञापन
1402.44 एकड़ भूमि पर बनेगा बल्क ड्रग पार्क :
ध्यान रहे कि केंद्र सरकार ने 21 मार्च 2020 को बल्क ड्रग पार्क योजना को मंजूरी दी थी। इस परियोजना की कुल अनुमानित लागत 1923 करोड़ रुपये है जिसमें केंद्र सरकार की अनुदान राशि 1118 करोड़ रुपये है। वहीं 804.54 करोड़ रुपये की राशि राज्य सरकार की ओर से खर्च की जाएगी। 1402.44 एकड़ भूमि पर इसे बनाया जा रहा है। बल्क ड्रग पार्क में फार्मा कंपनियों से लिए कच्चा माल तैयार होगा। अभी कंपनियां चीन से कच्चा माल लेकर हिमाचल लाती हैं। यह महंगा पड़ता है। अब चीन के बजाय कंपनियां बल्क ड्रग पार्क से कच्चा माल उठा सकेंगी।
Iबल्क ड्रग पार्क के लिए फोरलेन सड़क बनाने के लिए अभी भूमि का सर्वेक्षण किया जा रहा है। सर्वेक्षण कार्य पूरा होने के बाद प्रस्ताव सरकार को भेजा जाएगा। I
- बलदेव सिंह, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग हरोली