फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Four killed by Corona, 296 infected

कोरोना से चार की मौत, 296 संक्रमित

Sun, 09 May 2021 10:55 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
Four killed by Corona, 296 infected
ऊना। जिले में कोरोना से चार लोगों की मौत हो गई वहीं 296 मामले संक्रमित पाए गए। सभी मामलों में नियमानुसार कार्रवाई अमल पर लाई जा रही है। जिले में कोरोना का कहर लगातार जारी है।
विज्ञापन

कर्मपुर, पालकवाह का एक 72 वर्षीय व्यक्ति खांसी और सांस लेने की शिकायत के साथ क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया था। यहां जांच में वह कोरोना संक्रमित पाया गया। उसे डीसीएचसी हरोली में शिफ्ट किया गया। यहां शनिवार शाम उसकी मौत हो गई। मोइन डाकघर चिंतपूर्णी जिला कांगड़ा की 56 वर्षीय महिला सांस लेने में शिकायत के साथ सिविल अस्पताल चिंतपूर्णी आई। यहां जांच में वह कोरोना संक्रमित निकली। उसे डीसीएचसी हरोली शिफ्ट किया गया। यहां बीते शनिवार शाम की उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

रायंसरी गांव के 85 वर्षीय कोरोना संक्त्रस्मित मरीज की होशियारपुर के अस्पताल में रविवार को मौत हुई। मरीज की 28 अप्रैल को कोविड टेस्ट में रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। तबीयत खराब होने पर उसे तीन मई को होशियारपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा गगरेट के अंबोटा गांव के 65 वर्षीय कोरोना संक्त्रस्मित मरीज की रविवार को मौत हुई। मरीज की आठ मई को कोविड टेस्ट में रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थी। नाजुक हालत में उसे डीसीएचसी हरोली में भर्ती कराया गया था। यहां उसने दम तोड़ दिया।
रविवार को आईएचबीटी पालमपुर से 3 और चार मई को भेजी रिपोर्ट में 127 कोरोना संक्रमित मिले हैं। यहां 675 सैंपल जांच को भेजे थे। इनमें से 327 निगेटिव, 127 पॉजिटिव, 11 सैंपल की जांच परिणाम नहीं निकला, 210 सैंपल की जांच बाकी है। दस वर्ष से कम, युवा, अधेड़ और बुजुर्ग कोरोना संक्रमित निकले हैं। इसके अलावा एक और आरटीपीसीआर की रिपोर्ट मिली इसमें 51 कोरोना संक्रमित मिले। इस तरह 178 पॉजिटिव मामले आरटीपीसीआर से सामने आए हैं।
रविवार को रैपिड एंटीजन टेस्ट में 118 कोरोना संक्रमित मिले हैं। रैपिड एंटीजन टेस्ट में रविवार को 347 सैंपल की जांच गई। इनमें 118 कोरोना संक्रमित मिले हैं। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में 84 सैंपल की जांच में 39, थानाकलां स्वास्थ्य खंड में 41 में से दस, हरोली स्वास्थ्य खंड में 21 सैंपल जांच में चार, गगरेट स्वास्थ्य खंड में 80 सैंपल की जांच में 22 कोरोना संक्रमित मिले हैं। बसदेहड़ा स्वास्थ्य खंड में 50 सैंपल की जांच में चार और अंब स्वास्थ्य खंड में 71 सैंपल की जांच में 39 कोरोना संक्रमित मिले हैं।

सीएमओ डॉक्टर रमन कुमार शर्मा ने बताया कि सभी मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। अधिकतर मामले बिना लक्षण वाले हैं। ऐसे में इन्हें होम आइसोलेट किया जा रहा है। लक्षण वाले मामलों और गंभीर बीमारियों वाले मामलों को शिफ्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed