{"_id":"583580384f1c1b242413bca1","slug":"four-injured-in-different-accident-cases","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग सड़क हादसों में चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलग-अलग सड़क हादसों में चार घायल
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
Updated Wed, 23 Nov 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
- फोटो : symbolic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए 108 और स्थानीय लोगों की मदद से ऊना अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से एक युवक को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने मामलों के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक पहला सड़क हादसा ऊना मुख्यालय पर पीरनिगाह रोड के समीप पेश आया, जहां एक बाइक और वैन में जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार राजिंद्र कुमार निवासी पुलवाला बाजार ऊना को गंभीर चोटें पहुंचीं। स्थानीय लोगों की मदद से पीड़ित को ऊना अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत में राजिंद्र को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
पीड़ित की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। वहीं, दूसरा हादसा फतेहपुर गांव में पेश आया, जहां बाइक स्किड होने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान रीना कुमारी (23) निवासी फतेहपुर के रूप में हुई है। घायल महिला को 108 रोगी वाहन कर्मियों पवन सहित अन्य लोगों की मदद से ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, तीसरा हादसा जिला मुख्यालय के समीप पेश आया, जिसमें स्कूटी स्किड होने से दादा-पोती घायल हो गए हैं। आदर्श नगर निवासी मुस्कान अपने दादा बख्तावर सिंह के साथ जा रही थी कि अचानक स्कूटी स्किड हो गई। हादसे में दोनो को गंभीर चोटें पहुंचीं। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को ऊना अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उपचार जारी है। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस सड़क हादसों की जांच कर रही है। घायलों के ब्यान भी कलमबद्ध किए जा रहे हैं।
विज्ञापन