{"_id":"68d2a6698a2e3d943f0a0949","slug":"former-mla-inspected-friends-colony-affected-by-heavy-rains-una-news-c-93-1-una1002-166444-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: भारी वर्षा से प्रभावित फ्रेंड्स कॉलोनी का पूर्व विधायक ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: भारी वर्षा से प्रभावित फ्रेंड्स कॉलोनी का पूर्व विधायक ने किया निरीक्षण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। नगर निगम ऊना के फ्रेंड्स कॉलोनी में इस वर्ष मानसून में भारी वर्षा से जलभराव की गंभीर समस्या रही। घरों और दुकानों में पानी घुसने से स्थानीय निवासियों को क्षति हुई। अगस्त में पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा ने मौके पर जाकर तत्काल राहत कार्य कर जेसीबी से बंद नाले खोला, जिससे अस्थायी राहत मिली। मंगलवार को रायजादा ने नगर निगम आयुक्त महेंद्रपाल गुर्जर के साथ पुनः निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दिए कि नालों और ड्रेनेज सिस्टम की सफाई एवं सुधार करें। स्थायी समाधान के लिए मास्टर प्लान तैयार कर बजट की व्यवस्था की जाए और प्रभावित परिवारों का सर्वे शीघ्र करें। जल निकासी व्यवस्था को आधुनिक तकनीक के अनुरूप विकसित किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष अमरजोत सिंह बेदी, बीडीसी सदस्य विक्की सैनी व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।