फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Formation of District Complaint Committee to oversee the functioning of flying squads

Una News: उड़नदस्तों की कार्यप्रणाली की देखरेख को जिला शिकायत कमेटी का गठन

Fri, 05 Apr 2024 01:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 05 Apr 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Formation of District Complaint Committee to oversee the functioning of flying squads
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त जतिन लाल ने जारी किए निर्देश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। ऊना जिले में लोकसभा चुनाव और दो विधानसभा उपचुनावों की दृष्टि से कार्यरत उड़नदस्तों की टीमों की कार्यप्रणाली की देखरेख के लिए जिला शिकायत कमेटी का गठन किया गया है। इसमें अतिरिक्त उपायुक्त ऊना को संयोजक और क्रेडिट योजना अधिकारी और जिला कोषाधिकारी को समिति का सदस्य बनाया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त जतिन लाल ने इसे लेकर आदेश जारी किया है।
जारी आदेश के मुताबिक यह समिति जिले में तैनात उड़नदस्तों और स्थैतिक निगरानी टीमों की कार्यप्रणाली की देखरेख करेगी तथा यह सुनिश्चित बनाएगी कि इन टीमों के अभियानों से आम नागरिकों को बेवजह किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसके लिए कमेटी को नियमित तौर पर हर 24 घंटे में एक बार बैठक करने को कहा गया है। इसके अलावा कमेटी चुनावी व्यय निगरानी को लेकर निर्वाचन आयोग के तय मानकों (एसओपी) का पालन नहीं करने वाले उड़नदस्तों और स्थैतिक निगरानी टीमों के अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करना भी सुनिश्चित करेगी।
विज्ञापन

बता दें, लोकसभा सामान्य निर्वाचन और जिले में दो विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए उड़नदस्ते और स्थैतिक निगरानी टीमें बनाई गई हैं। यह टीमें चेकिंग और पूछ पड़ताल के साथ-साथ नकदी लाने और ले जाने, वाहनों की आवाजाही समेत हर गतिविधि पर नजर रख रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed