{"_id":"687baa00da81d87b6b068ad6","slug":"forest-festival-celebrated-in-ambs-katauhad-kalan-una-news-c-93-1-ssml1047-159681-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: अंब के कटौहड़ कलां में मनाया वन महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: अंब के कटौहड़ कलां में मनाया वन महोत्सव
विज्ञापन
पर्यावरण के प्रति सभी को सजग रहनी है जरूरत : सुदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंब(ऊना)। कटौहड़ कलां में शनिवार को वन मंडल ऊना की ओर से 76वां वन महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने रुद्राक्ष का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पौधरोपण केवल रस्म नहीं, बल्कि भविष्य की नींव है, जिसे जन आंदोलन बनाना जरूरी है। विधायक ने हर व्यक्ति से वर्ष में कम से कम 10 पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की। इस अवसर पर वन रेंज अधिकारी राहुल ठाकुर, तहसीलदार नरेश पटियाल, अधिशासी अभियंता एचएस जस्सल, डीएसपी डॉ. वसुधा सूद सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।