फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Football Club Saloh won the four-day football competition in Churudu.

Una News: फुटबाल क्लब सलोह ने तीसरी बार जीती चुरुड़ू फुटबाल प्रतियोगिता

Thu, 23 Oct 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Football Club Saloh won the four-day football competition in Churudu.
उपमंडल अंब की ग्राम पंचायत चूरूडू में 13वां हेड मास्टर राजेंद्र सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट
बडूही/ऊना। उपमंडल अंब की ग्राम पंचायत चुरुडू में 13वां हेडमास्टर राजेंद्र सिंह मेमोरियल फुटबाल टूर्नामेंट वीरवार को संपन्न हुआ। चार दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता में एफसी सलोह की टीम ने लगातार तीसरे साल विजेता का खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले में सलोह की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए जीडीसी पंजावर को 2-1 से मात दी। वहीं, प्रतियोगिता के अंतिम दिन बच्चों का फाइनल मुकाबला भी हुआ। इस मुकाबले में वाईएफसी खड्ड ने हमीरपुर की टीम को पेनल्टी शूटआउट में मात देकर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार चुरुड़ू स्कूल के खेल मैदान में आयोजित हुई फुटबाल प्रतियोगिता में एफसी सलोह, भंजाल, चुरुड़ू और पंजावर की टीमें सेमिफाइनल मुकाबले में पहुंची। इस दौरान पहला सेमिफाइनल एफसी सलोह और भंजाल के बीच खेला गया। इस मुकाबले में दोनों टीमें बराबरी पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पेनल्टी शूटआउट में सलोह की टीम बाजी मार गई। दूसरा सेमिफाइनल मुकाबला एफसी चुरुड़ू और जीडीसी पंजावर के बीच खेला गया। इसमें पंजावर की टीम ने 2-0 से मुकाबला अपने नाम किया। दोनों सेमिफाइनल के बाद अंडर-16 श्रेणी का फाइनल मुकाबला वाईएफसी खड्ड और हमीरपुर के बीच खेला गया। इस मुकाबले में दोनों टीमें शानदार तरीके से खेलीं और मैच बराबरी पर छूटा। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट में वाईएफसी खड्ड की टीम विजयी रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed