{"_id":"a60ea3a4a876760f950df2f1ce82acb5","slug":"football-accadmy-foundation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुकेश ने फुटबाल अकादमी का किया शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुकेश ने फुटबाल अकादमी का किया शिलान्यास
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Fri, 13 Nov 2015 09:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शुक्रवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र के खड्ड गांव में फुटबाल अकादमी एवं स्टेडियम का शिलान्यास किया। इसके लिए शुरुआती तौर पर 1 करोड़ 27 लाख 87 हजार की राशि मुहैया करवाई गई है। उद्योग मंत्री ने कहा कि खड्ड गांव को फुटबाल की नर्सरी भी कहा जाता है और गांव ने कई राष्ट्रीय स्तर के फुटबाल खिलाड़ी देश को दिए हैं।
विज्ञापन
फुटबाल के प्रति यहां के लोगों का जुनून देखते हुए यहां फुटबाल अकादमी खोली जा रही है। यहां फुटबाल के भव्य स्टेडियम के निर्माण के लिए बजट की कोई कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। उद्योग विभाग द्वारा पांच करोड़ की लागत से खड्ड में एक बहुद्देशीय हॉस्टल बनाया जा रहा है। इस हॉस्टल के निर्माण के लिए पहली किश्त के रूप में 2 करोड़ रुपये की राशि जारी कर दी गई है। हॉस्टल के धरातल पर बड़ा हाल बनाया जाएगा। दूसरी मंजिल में दो हिस्से होंगे, जिनमें से एक हिस्से में टेलीविजन व अन्य सुविधाएं मुहैया होंगी और दूसरे हिस्से में रसोईघर होगा। इसके ऊपर तीन और मंजिलें बनाई जाएंगी। एक साल में यह हॉस्टल बनकर तैयार हो जाएगा। उद्योग मंत्री ने कहा कि खड्ड गांव में लड़कियां भी अब फुटबाल खेल रही हैं और गोवा सहित दूसरे राज्यों में होने वाले फुटबाल मैचों में भी जाकर अपना दमखम दिखा रही हैं। फुटबाल की प्रतिभाओं को निखारने के लिए कोच की तैनाती कर दी गई है। खड्ड गांव को फुटबाल के राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर उभारा जाएगा।
विज्ञापन
इस अवसर पर एडीएम राजेश कुमार मारिया, एक्सईएन लोक निर्माण जीएस राणा, तहसीलदार विजय राय, हरोली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत राणा, जिला कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक ठाकुर, जिला कांग्रेस लीगल सेल के संयोजक वीरेंद्र मनकोटिया, राज्य हथकरघा व हस्तशिल्प निगम के निदेशक राकेश दत्ता, पूर्व प्रधान विधि चंद व कर्म सिंह, रामप्रसाद, मेहताब ठाकुर, कै. अमरीक, पंकज दत्ता, ब्रजेश दत्ता, सुमित दत्ता, अनिल दत्ता, चंदन दत्ता, उपप्रधान जगदेव दत्ता सुभाष दत्ता, बीडीसी सदस्य निमर्ला देवी, लंबरदार विक्रम सिंह दत्त, अंजू बाला, फुटबाल कोच दीपक शर्मा व यंग फार्मर क्लब खड्ड के पदाधिकारियों व सदस्यों सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन