फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Fog slows down trains, Himachal Express reaches Una three hours late

Una News: कोहरे ने धीमी की ट्रेनों की रफ्तार, हिमाचल एक्सप्रेस तीन घंटे देरी से ऊना पहुंची

Fri, 19 Dec 2025 12:56 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Fog slows down trains, Himachal Express reaches Una three hours late
वंदे भारत भी डेढ़ घंटा हुई लेट, गंतव्य की ओर पहुंचने सवारियां हुई परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। घने कोहरे और धुंध का असर वीरवार को रेल यातायात पर साफ नजर आया। खराब मौसम के चलते हिमाचल एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से करीब तीन घंटे की देरी से ऊना रेलवे स्टेशन पहुंची। यह ट्रेन बरेली से ऊना के बीच संचालित होती है। ट्रेन की देरी के कारण स्टेशन पर मौजूद सैकड़ों यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। देर से पहुंचने के कारण यह ट्रेन वापसी में भी विलंब से रवाना हुई।
उधर, अंबाला सहित अन्य क्षेत्रों में भी ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। उत्तर भारत के मैदानी राज्यों दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में छाए घने कोहरे के कारण हिमाचल प्रदेश की ओर आने वाली लगभग सभी प्रमुख ट्रेन सेवाएं निर्धारित समय से काफी देर से पहुंचीं। जिला मुख्यालय ऊना स्थित रेलवे स्टेशन पर सुबह 6.40 बजे पहुंचने वाली हिमाचल एक्सप्रेस वीरवार को करीब तीन घंटे की देरी से सुबह 9.35 बजे स्टेशन पहुंची। वहीं साबरमती–दौलतपुर चौक एक्सप्रेस भी अपने तय समय से लगभग आधा घंटा देरी से पहुंची।
विज्ञापन

सबसे अधिक हैरानी की बात यह रही कि प्रीमियम श्रेणी में शामिल वंदे भारत एक्सप्रेस भी कोहरे के प्रभाव से नहीं बच सकी। यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से एक घंटा 34 मिनट की देरी से ऊना रेलवे स्टेशन पहुंची। सुबह से स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों और उनके परिजनों को लंबा इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों का कहना है कि वे तय समय के अनुसार स्टेशन पहुंचे थे, लेकिन घने कोहरे के कारण ट्रेन सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। इससे न केवल उनकी दिनचर्या प्रभावित हुई, बल्कि जरूरी कामकाज में भी विलंब हुआ। ऊना रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन करीब नौ रेल गाड़ियों का आवागमन होता है, जिनमें तीन पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं, जबकि छह अन्य ट्रेनें नियमित रूप से आती-जाती हैं।
बॉक्स
रेलवे कर्मचारी तरुण ठाकुर ने बताया कि दिसंबर में इस सीजन में पहली बार घने कोहरे का इतना असर देखने को मिला है। अधिकांश ट्रेनें अपने तय समय से काफी देरी से ऊना रेलवे स्टेशन पहुंचीं, जिससे आमजन को अपने गंतव्य तक पहुंचने में विलंब हुआ।

बॉक्स
टैक्सी चालक अविनाश मैहता ने कहा कि सुबह के समय ट्रेनों के आगमन से सवारियां मिलती हैं, लेकिन वीरवार को अधिकतर ट्रेनें देरी से पहुंचीं। काफी समय इंतजार के बाद सवारियां मिलीं। इस सीजन में पहली बार धुंध और कोहरे का इतना असर देखने को मिला है, जिससे ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed