फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Fog continues in Una temperature dips

जिले में धुंध का कहर जारी, अधिकतम तापमान में गिरावट

Sat, 18 Dec 2021 12:12 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Fog continues in Una temperature dips
ऊना। जिले में ठंड का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा। शुक्रवार सुबह पड़ी हल्की धुंध दिन बढ़ने के साथ बढ़ती गई। इस दौरान सर्द हवाओं ने सुबह 10 बजे तक लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। उसके बाद खिली धूप ने लोगों को हल्की राहत तो दी लेकिन, ठंडी हवाओं का चलना दिन भर जारी रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिले का न्यूनतम 2.6 दर्ज किया और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक रहा। इससे पहले गुरुवार को जिले का न्यूनतम 2.5 और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था। शुक्रवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

सुबह के समय पड़ी घनी धुंध के बीच सड़कों पर वाहन चालक धीमी रफ्तार के साथ हेडलाइट जलाकर गंतव्य तक पहुंचे। सुबह 10 बजे के बाद धुंध की चादर हटना शुरू हो गई और लोगों ने राहत की सांस ली। शाम को पांच बजे के बाद ठंड बढ़ना शुरू हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके चलते लोग सुबह 10 बजे से पहले और शाम पांच बजे के बाद घर से बाहर निकलने में गुरेज कर रहे हैं। उधर, अचानक बढ़ी ठंड के बाद लोग दुकानों पर गरम कपड़ों की खरीद करने पहुंच रहे हैं। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में ठंड का कहर और बढ़ेगा। इसकी एक मुख्य वजह पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी है।
मौसम विभाग विशेषज्ञ विनोद शर्मा ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों पर भी हो रहा है। अभी लोगों को धुंध और कोहरे से राहत मिलने के कोई आसार नहीं है। हालांकि, दिन में धूप से राहत मिलेगी।

वहीं मौसम में आई ठंडक का असर कृषि पर भी असर हो रहा है। गोभी और प्याज जैसी फसलों पर कोहरे का मार का खतरा मंडरा रहा है। कृषि विभाग ने किसानों को इसके प्रति सावधानी बरतने को कहा है। उप निदेशक जिला कृषि विभाग डॉ. अतुल डोगरा ने बताया कि प्याज और गोभी जैसी फसलें कोहरे के प्रति संवेदनशील मानी जाती है। इससे बचाव के लिए हर संभव प्रयास करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed