फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   five years old boy died in nagar parisad area santosgargh una due to fall down from roof

छत से गिरा पांच वर्षीय बच्चा, पीजीआई में मौत

Sat, 27 Nov 2021 11:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
five years old boy died in nagar parisad area santosgargh una due to fall down from roof
संतोषगढ़ (ऊना)। नगर परिषद क्षेत्र में वार्ड सात में किराये के मकान में रह रहे प्रवासी परिवार के एक पांच वर्षीय बच्चे की छत से गिरने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि खेलते वक्त यह हादसा पेश आया।
विज्ञापन

गंभीर रूप से जख्मी होने की वजह से बच्चे की इलाज के दौरान ही पीजीआई चंडीगढ़ में मौत हो गई। पुलिस ने शव का क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार बीते शुक्रवार को बच्चा घर में छत पर खेल रहा था। इसी दौरान वह खेलते-खेलते नीचे गिर गया।
विज्ञापन

इसके बाद बच्चे के परिजन तुरंत उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान शुक्रवार देर शाम उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान चांद मोहम्मद पुत्र हुसेन मोहम्मद निवासी संतोषगढ़ के रूप में हुई है। डीएसपी हेडक्वार्टर कुलविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed