फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Five-year-old child and man injured in two road accidents

Una News: दो सड़क दुर्घटनाओं में पांच वर्षीय बच्चा और व्यक्ति घायल

Sun, 26 May 2024 02:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 26 May 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
Five-year-old child and man injured in two road accidents
अंब(ऊना)। अंब और कुठियाड़ी में हुई दो सड़क दुर्घटनाओं में एक पांच वर्षीय बच्चा और एक व्यक्ति घायल हो गए। दोनों मामलों में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है। जानकारी के अनुसार कुठियाड़ी में शनिवार सुबह अंब-ऊना मार्ग पर हादसा उस वक्त हुआ। जब एक पांच वर्षीय बच्चा कार्तिक पुत्र रविंद्र कुमार सड़क पार करते वक्त एक कार की चपेट में आ गया। इस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे रेफर कर दिया। इस पर परिजन उसे उपचार के लिए पंजाब के निजी अस्पताल ले गए हैं। इस संबंध में शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, एक अन्य मामले में अंब-ऊना रोड पर पैदल जा रहा व्यक्ति इंद्रवीर सिंह निवासी रोपड़ उस समय घायल हो गया, जब वह सड़क पार करते वक्त बाइक की चपेट में आ गया। जिस कारण उसे गंभीर चोट आई है। उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल अंब ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे रेफर कर दिया। एसडीपीओ अंब डॉ. वसुधा सूद ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed