फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Five houses razed to the ground due to heavy rain in Ghyod, many families homeless

Una News: घयोड में भारी बारिश से पांच घर जमींदोज, कई परिवार बेघर

Sat, 06 Sep 2025 06:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 06:09 PM IST
विज्ञापन
Five houses razed to the ground due to heavy rain in Ghyod, many families homeless
प्रभावित परिवारों को मिला अस्थायी सहारा, कुछ लोग जोखिम उठाकर वापस लगे रहने
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
थानाकलां (ऊना)। उपमंडल बंगाणा की थहड़ा पंचायत के गांव घयोड में भारी बारिश ने तबाही मचा दी। गांव में पांच मकान पूरी तरह ढह गए, जिससे कई परिवार बेघर हो गए। प्रभावित परिवारों को फिलहाल वन विभाग के विश्राम गृह में अस्थायी रूप से ठहराया गया है। इनके भोजन और रहने की व्यवस्था प्रदेश सरकार तथा स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा की जा रही है। पीड़ितों का कहना है कि बरसात ने उनकी जीवनभर की जमा पूंजी छीन ली है और घर गिरने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। इसी बीच, पांच अन्य परिवार खतरे को देखते हुए राधा स्वामी सत्संग घर में शरण लिए हुए हैं, जबकि कुछ लोग जोखिम उठाकर अपने क्षतिग्रस्त घरों में ही रहने लगे हैं। प्रभावित ग्रामीण राकेश कुमार, जगदेव, तरसेम सिंह और भूपेंद्र ने बताया कि बरसात उनके लिए गहरे जख्म छोड़ गई है। पंचायत प्रधान गुरनाम सिंह ने कहा कि सरकार और सामाजिक संस्थाएं लगातार सहयोग कर रही हैं और बजट उपलब्ध होते ही प्रभावितों के लिए नए मकान बनाए जाएंगे। एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल ने आश्वासन दिया कि प्रशासन हर समय पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है और उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed