{"_id":"60b3cd418ebc3e59603fcea2","slug":"five-died-due-to-corona-83-new-cases-una-news-sml372006761","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊना जिले में कोरोना से पांच की मौत, 83 नए केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना जिले में कोरोना से पांच की मौत, 83 नए केस
विज्ञापन
ऊना। जिला में कोरोना से पांच लोगों की मौत हुई है। जिला में अब तक कोरोना संक्रमित 221 लोगों की मौत हो चुकी है। रविवार को जिले में 83 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं।
कोरोना से हुई मौतों में बंगाणा उपमंडल के हटली गांव का 68 वर्षीय व्यक्ति भी शामिल है। 28 मई को कोविड टेस्ट में वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। उसकी जालंधर के अस्पताल में मौत हुई। गगरेट उपमंडल के सुंकाली गांव की 43 वर्षीय महिला 26 मई को कोरोना संक्रमित पाई गई थी। उसकी 29 मई को मौत हो गई।
इसके अलावा गगरेट उपमंडल के पिरथीपुर गांव की 65 वर्षीय महिला 21 मई को कोरोना संक्रमित पाई गई थी। महिला की 29 मई को मौत हो गई। गगरेट उपमंडल के लोअर भंजाल गांव की 75 वर्षीय महिला 25 मई को कोविड टेस्ट में पॉजिटिव पाई गई थी। उसकी 30 मई को मौत हुई। इसके अलावा ऊना के वार्ड नंबर चार के विकास नगर की 80 वर्षीय महिला 30 मई को कोविड टेस्ट में कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। महिला की रविवार को ही शाम के समय टांडा मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई।
विज्ञापन
जिला में रविवार को 83 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लिए रैपिड एंटिजन टेस्ट में 56 लोग संक्रमित पाए गए हैं। वहीं आरटीपीसीआर लैब रिपोर्ट में 27 कोरोना संक्रमित मिले हैं। सभी मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
जिला में ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। रविवार को जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से रैपिड एंटीजन टेस्ट रिपोर्ट में कुल 889 सैंपल की जांच की गई। इसमें 56 लोग संक्रमित पाए गए हैं।
रैपिड टेस्ट में स्वास्थ्य खंड अंब के तहत 102 टेस्ट में पांच पॉजिटिव, स्वास्थ्य खंड बदसेहड़ा में 24 टेस्ट में दो पॉजिटिव, गगरेट स्वास्थ्य खंड में 447 में से 27 पॉजिटिव, स्वास्थ्य खंड हरोली में 175 में आठ पॉजिटिव, स्वास्थ्य खंड थानाकलां में 100 में से छह पॉजिटिव, क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में 39 टेस्ट में आठ लोग संक्रमित पाए गए हैं। धुसाड़ा क्षेत्र में दो, बढेड़ा में दो, घालुवाल में दो, मलाहत में दो, भंजाल में दो जबकि डंगोह में 22 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमन शर्मा ने बताया कि अधिकतर मामले बिना लक्षण के होने के कारण इन्हें होम आइसोलेट किया गया है। गंभीर कोरोना संक्रमितों को डीसीएचसी में शिफ्ट किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि लोग किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतें।