फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   fire

टाहलीवाल क्षेत्र में दो जगह भड़की आग

Tue, 16 Nov 2021 11:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
fire
टाहलीवाल क्षेत्र में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मी। - फोटो : Una
टाहलीवाल (ऊना)। क्षेत्र के आग की दो घटनाएं सामने आई हैं। पहली घटना टाहलीवाल के वार्ड नंबर-7 और दूसरी बेला बाथड़ी गांव में सामने आई है। दोनों घटनाओं में करीब 65 हजार का नुकसान होने का अनुमान है।
विज्ञापन

बेला बाथड़ी गांव में प्रवासी आलमदीन पुत्र मूसा दीन के घास से बने छप्पर में मंगलवार दोपहर को अचानक आग लग गई। इसमें उसका पशुओं के लिए रखा चारा और घर का सामान जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड टीम ने सूचना मिलते ही मौके पर जाकर आग पर काबू पाने की कोशिश की। लेकिन घास और पराली होने के कारण आग तेजी से फैल गई। इस घटना में लगभग 60 हजार का नुकसान हुआ। अग्नि श्रमिक चौकी इंचार्ज सुनील दत्त ने घटना की पुष्टि की है।
विज्ञापन

दूसरी घटना नगर पंचायत टाहलीवाल के वार्ड नंबर-7 में सामने आई। यहां रहने वाले राकेश कुमार पुत्र ज्वाला सिंह के पशुओं को चारा रखने वाले मकान में मंगलवार दोपहर को अचानक आग लग गई। फायर ब्रिगेड टीम टाहलीवाल ने सूचना मिलते मौके पर जाकर आग पर काबू पाया। इस घटना में लगभग पांच हजार का नुकसान होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed