फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Fire in Lathiani's Rajli Baniyala, cowshed burnt

गोशाला जलकर राख, पालतू पशु सुरक्षित बचाए

Wed, 11 Aug 2021 10:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Fire in Lathiani's Rajli Baniyala, cowshed burnt
लठियाणी के राजली में आग से जली गोशाला। - फोटो : Una
बंगाणा/लठियाणी (ऊना)। उपमंडल बंगाणा की लठियाणी पंचायत के राजली बनियाला गांव में बुधवार सुबह करीब तीन बजे गोशाला जलकर राख हो गई। घटना के बाद तीन पालतू पशुओं को बचा लिया गया। आग से पशुशाला में रखा हुआ सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग लगने के कारण साफ नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन

बुधवार सुबह तीन बजे के करीब पशुशाला में अचानक आग लग गई। पशुशाला में आग की लपटें उठती देख अनंतराम ने तुरंत पशुओं को बाहर निकाला। हालांकि पशुशाला में रखी इमारती लकड़ी, चारा जल गया। पशुशाला स्लेटपोश थी। आग लगने का पता चलते ही ग्रामीण पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझा ली। हालांकि इस बीच पशुशाला पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। आग लगने की सूचना पंचायत प्रधान जोगिंद्र कुमार को दी। उन्होंने इसकी सूचना तहसीलदार और पुलिस थाना बंगाणा को दी।
विज्ञापन

तहसीलदार बंगाणा राहुल शर्मा का कहना है कि पशुशाला में आग लगने से हुए नुकसान का आकलन के लिए पटवारी को भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही नुकसान का पता लग पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत बोर्ड बंगाणा के सहायक अभियंता सुनील धीमान का कहना है कि टीम सदस्यों को मौके पर भेजा गया है। टीम पता लगाएगी कि कहीं शॉट सर्किट जैसी घटना तो नहीं हुई है। रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed