फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Fire breaks out in moving HRTC bus; passengers have a narrow escape.

Una News: एचआरटीसी की चलती बस में लगी आग, बाल-बाल बचे यात्री

Sun, 21 Jun 2026 12:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 21 Jun 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in moving HRTC bus; passengers have a narrow escape.
ऊना में एचआरटीसी की बस में आग लगने के बाद बीच सड़क खड़ी बस ।संवाद
ऊना। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बसों की बदहाल स्थिति ने शनिवार को यात्रियों की जान जोखिम में डाल दी। एचआरटीसी की चलती बस में आग लग गई। गनीमत रही कि समय रहते दुकानदारों ने बस को रुकवाया और यात्रियों को सुरक्षित बस से बाहर निकाल लिया गया। एक बार फिर एचआरटीसी के यात्रियों की सुरक्षा के दावों पर सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार तलवाड़ा से बद्दी जा रही एचआरटीसी देहरा डिपो की बस में ऊना आईएसबीटी के पास अचानक आग लग गई। बस के अगले हिस्से में भड़की आग को देख कर पास के दुकानदारों ने चालक को बस रोकने के लिए कहा। दुकानदारों ने चालक और यात्रियों को बस में आग लगने के बारे बताया और करीब 15 से 16 यात्रियों को सुरक्षित बस से निकाल लिया।
विज्ञापन

दुकानदारों ने रेत, मिट्टी डाल कर आग काे बुझाया लेकिन चालक ने जैसे बस को दोबारा स्टार्ट किया तो उसके फिर से आग भड़क गई जिसके बाद दुकानदारों ने पानी की मदद से आग को बुझाया। बाद में यात्रियों को निगम की दूसरी बस में बद्दी के रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

.......................
खाली थे अग्निशमन यंत्र
यात्रियों की सुरक्षा का ढिंढोरा पीटने वाला परिवहन निगम असल में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर कितना सजग है, इस बात खुलासा भी बस में लगी आग की घटना ने कर दिया है। हैरानी की बात है कि देहरा डिपो की जिस में आग लगी, उसमें अग्निशमन यंत्र तो थे लेकिन पूरी तरह से खाली। बस में आग लगने के दौरान कुछ लोगों ने कहा कि आग बुझाने वाले सिलिंडर से आग बुझाओ लेकिन दबी आवाज आई ये तो खाली है। ऐसे में प्रबंधन की कार्यप्रणाली भी सवालों के घेरे में आ गई है।

...............

बस में आग लगने की सूचना आई है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि बस में वायरिंग में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग थी।
-आयुष उपाध्याय, उपमंडलीय प्रबंधक, देहरा

ऊना में एचआरटीसी की बस में आग लगने के बाद बीच सड़क खड़ी बस ।संवाद

ऊना में एचआरटीसी की बस में आग लगने के बाद बीच सड़क खड़ी बस ।संवाद

ऊना में एचआरटीसी की बस में आग लगने के बाद बीच सड़क खड़ी बस ।संवाद

ऊना में एचआरटीसी की बस में आग लगने के बाद बीच सड़क खड़ी बस ।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed